Former WWE Star: WWE में इस समय Elimination Chamber 2026 की तैयारियां चल रही हैं. कंपनी को शिकागो में 28 अगस्त को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. अभी तक चार मैचों का ऐलान किया गया है, जिसमें मेंस और वुमेंस चैंबर मुकाबला भी शामिल है. खैर इससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. 32 साल की पूर्व WWE स्टार सराह लोगन ने ऑफिशियल तौर पर रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. सबसे बड़ी बात है कि लोगन अपने फैसले से पूरी तरह खुश हैं. वैसे उनका इतनी कम उम्र में रिटायर हो जाना थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है.
पू्र्व WWE स्टार का बड़ा बयान
सराह लोगन जून 2025 में WWE से अलग हो गई थीं. लोगन ने अब कंफर्म किया है कि उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया है. Wise Traditions पॉडकास्ट को हाल ही में सराह ने अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने वहां पर अपने रिटायमेंट को लेकर कहा, “मैंने तुरंत ही घर बसाने का फैसला किया. मैं किसान परिवार से आती हूं, जो खेती के लिए जमीन किराए पर लेते हैं. जिस दिन मुझे नौकरी से निकाल दिया गया, उसी दिन मैंने यहां खेती करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था. हमारे पास बहुत जमीन है. मैंने सोचा कुछ बीज बोते और गाय भी पालते हैं. जब मैं यात्रा पर थी तो मां बनने और किसान बनने के बारे में सोच रही थी. क्या होगा अगर मैं रेसलिंग में कभी वापस ना आना चाहूं? क्या होगा अगर मैं बस खेत में ही रहना चाहूं? मुझे नौकरी से निकाल दिया गया. मेरा बच्चा हुआ और फिर मुझे नौकरी पर रख लिया गया. जब मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ तो मैंने कंपनी को हमेशा के लिए छोड़ दिया. मेरा काम अब रेसलिंग में खत्म हो गया है. मैं अब अपने परिवार पर फोकस करना चाहती हूं”.
ये भी पढ़ें:- WWE में 23 महीने बाद 7 फुट 3 इंच के विशालकाय रेसलर की वापसी, पुराने पार्टनर को दिया इमोशनल रिटायरमेंट ट्रिब्यूट
WWE में कैसा रहा सराह लोगन का करियर?
सराह लोगन ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2011 में की थी. उन्होंने करीब पांच साल तक इंडिपेंडेंट सर्किट में काम किया. 2016 में लोगन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. NXT में सबसे पहले उन्होंने अपना जलवा दिखाया. इसके एक साल बाद लोगन ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया. वो द रॉयट स्कवाड में रूबी रायट और लिव मॉर्गन के साथ नज़़र आईं. 2019 तक रॉयट स्कवाड ने बढ़िया काम किया. इसके अगले साल लोगन को रिलीज कर दिया गया. 2022 में कंपनी में उनकी दोबारा वापसी हुई. अपने दूसरे रन में उन्होंने वॉर रेडर्स ग्रुप में काम किया.
ये भी पढ़ें:-क्या Elimination Chamber में नजर आएंगे Roman Reigns? WWE दे सकता है फैंस को सरप्राइज
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
5 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
10 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines