हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय रेसलर को हराने वाले पूर्व WWE चैंपियन ने अचानक लिया संन्यास, WrestleMania से पहले फैंस के लिए बुरी खबर!

WWE के एक पूर्व सुपरस्टार ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. पिछले छह साल से वो रेसलिंग में वापसी के संकेत दे रहे थे. अब वो फुल-टाइम रेसलर के रूप में रिंग में नहीं दिखाई देंगे. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
पूर्व WWE स्टार ने किया बड़ा ऐलान

Former WWE Star: WWE रिंग में मोजो राउली ने लंबे समय तक काम किया. रिंग में उनका काम सभी को पसंद आया. 2021 में वो WWE से चले गए थे. इसके बाद बहुत कम बार वो इन-रिंग एक्शन में नज़र आए. राउली अभी 39 साल के हैं. फैंस को उम्मीद थी कि उनकी दोबारा वापसी होगी. खैर राउली का जलवा अब फुल-टाइम रेसलर के रूप में रिंग में देखने को नहीं मिलेगा. उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. बहुत कम उम्र में राउली ने बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है.

WWE के पूर्व चैंपियन मोजो राउली का बड़ा बयान

हाल ही में TSC Wrestling को मोजो राउली ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर मोजो ने क्लियर किया कि उन्होंन फुल-टाइम रेसलर के रूप में संन्यास ले लिया है. उन्होंने कहा, “फुल-टाइम रेसलर के रूप में रिटायर हो चुका हूं. मैं पिछले छह साल से वापसी की बात कर रहा था. बस थोड़ा मजाक कर रहा हूं. वैसे मैं किसी दिन सिर्फ एक रात के लिए वापसी करना चाहता हूं. एक ऐसी डील करूंगा जो फायदेमंद हो. रिटायर होने के बाद से भी मैं ट्रेनिंग करता रहा हूं. मुझे ये बहुत पसंद है. मैं इसकी कमी भी महसूस करता हूं. अब मैं इसे पूरे टाइम नहीं कर सकता हूं. ये मेरे लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है”.

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में एक साथ आएगा Roman Reigns और Brock Lesnar का तूफान, WrestleMania से पहले इस शो में मचेगा गदर!

विज्ञापन

मोजो राउली का WWE में कैसा रहा सफर?

मोजो राउली ने 2012 में WWE में कदम रखा था. उन्होंने पहले NXT में कदम रखा था. रेसलिंग में आने से पहले फुटबॉल में भी उन्होंने अपना करियर बनाया. WWE में राउली कोई बड़ी चैंपियनशिप नहीं जीत पाए. उन्होंने 7 बार 24/7 चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके अलावा उन्होंने 2017 में आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच जीता था. मोजो ने इस मैच के अंत में भारतीय रेसलर जिंदर महल को एलिमिनेट किया था. राउली ने ज्यादातर मिड-कार्ड डिवीजन में ही परफॉर्म किया. उन्हें कंपनी ने कभी बड़ा पुश नहीं दिया.

ये भी पढ़ें:-Seth Rollins से पहले इन 3 स्टार्स संग इश्क लड़ा चुकी हैं WWE रेसलर Becky Lynch, एक को हाल ही में मिला बड़ा धोखा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola