हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गिरफ्तार किया जाना चाहिए', WWE से निकाले गए विवादास्पद रेसलर ने Brock Lesnar पर लगाए गंभीर आरोप

WWE में ब्रॉक लैसनर ने हमेशा अपनी शर्तों पर ही काम किया है. वो किसी से भी नहीं डरते हैं. विंस मैकमैहन ने उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम भी दी. अब एक WWE के पूर्व स्टार ने द बीस्ट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर को लेकर खुलासा

Brock Lesnar: 2022 का WWE Royal Rumble काफी विवादों में रहा था. ब्रॉक लैसनर शो में अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद बैकस्टेज वो बहुत गुस्से में थे. उनकी बहस भी हुई थी. लैसनर ने फिर रंबल मैच में एंट्री की थी. कहा गया था कि लैसनर की शेन मैकमैहन सहित कुछ टॉप लोगों के साथ बोलचाल हुई. खैर अब WWE से निकाले गए विवादास्पद रेसलर मैट रिडल ने इस पर अपनी बात रखी है. रिडल ने चौंकाने वाला खुलासा कर लैसनर के ऊपर आरोप लगाए हैं.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

Rewin Recap Relive पॉडकास्ट में इस बार रिडल गेस्ट बनकर आए. वहां पर उनसे ब्रॉक लैसनर के साथ काम करने का अनुभव साझा करने के लिए कहा गया था.  रिडल ने कहा कि लैसनर खतरनाक अवतार के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्हें डर नहीं लगता. रिडल ने कहा, “सभी प्रोड्यूसर ब्रॉक लैसनर से डरते हैं. मैं तो सभी का सम्मान करता हूं. मैं हर किसी से प्यार करता हूं. मुझे लोगों को डरा हुआ देखकर बहुत बुरा लगता है. किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है. अगर लैसनर बैकस्टेज किसी के ऊपर सच में हमला करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ये नियम के खिलाफ है. रियल लाइफ में आप ऐसा नहीं कर सकते हैं. हम किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं कर सकते हैं. हम समाज में रहते हैं. मैं भी बुरा कर सकता हूं, लेकिन बिल्कुल भी नहीं करता हूं”.

ये भी पढ़ें:-WWE में खत्म हुआ ट्राइबल चीफ Roman Reigns का सफर! WrestleMania के बाद कहेंगे अलविदा?

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने WWE SummerSlam 2025 में की वापसी

SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से WWE टीवी पर ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए. उनका विवादों में भी नाम सामने आ गया था. सभी को लग रहा था कि अब उनकी वापसी नहींं होगी. 2025 के SummerSlam के अंत में लैसनर अचानक आकर फैंस को चौंका दिया. उन्होंने जॉन सीना को तगड़ा एफ-5 लगाया. बाद में सीना और लैसनर के बीच एक इवेंट में मैच भी हुआ. वहां पर लैसनर को जीत मिली. लैसनर मौजूदा समय में कंपनी के साथ बने हुए हैं. रेसलमेनिया 42 में उनका बड़ा मैच होगा.

ये भी पढ़ें:-16 साल पहले Vince McMahon की रची साजिश में फंसे थे John Cena, सिर्फ 32 सेकेंड में गंवाना पड़ा WWE टाइटल

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola