Former WWE Star: WWE में इस समय Royal Rumble 2026 का बिल्डअप चल रहा है. फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इस बीच पूर्व WWE स्टार फैंडांगो ने ऑफिशियल तौर पर रेसलिंग को अलविदा कह दिया है. 42 साल की उम्र में फैंडांगो को उनके अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा. अब फैंस उनका जलवा रिंग में नहीं देख पाएंगे. फैंडांगो ने अपने अंतिम मैच में जबदस्त प्रदर्शन किया. उनके फैंस ने उन्हें खूब चीयर किया.
पूर्व WWE स्टार ने अंतिम मैच में दिखाया दम
दरअसल फैंडांगो पिछले कुछ सालों से TNA में जेडीसी नाम से काम कर रहे थे. उन्होंने पिछले साल ही बता दिया था कि वो TNA Genesis 2026 में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. फैंडांगो ने अपना आखिरी मैच उनके ही ग्रुप के साथी एडी एडवर्ड्स के खिलाफ लड़ा. जेडीसी और एडवर्ड्स ने द सिस्टम ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ रिंग में एंट्री की. रिंग में जाते हुए जेडीसी की आंखों से आंसू छलक पड़े थे. दोनों स्टार्स के बीच तगड़ा मैच हुआ. दोनों ने जीत के लिए सारी हदें पार करते हुए तगड़े मूव्स लगाए. मैच का अंत भी गजब का रहा. जेडीसी घायल होकर रिंग में बैठ गए थे. एडवर्ड्स ने इसका फायदा उठाकर मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद सभी स्टार्स ने जेडीसी को गले लगाया. इस तरह उनके 27 साल के इन-रिंग करियर का अंत हुआ.
ये भी पढ़ें:-2026 में इन 3 WWE सुपरस्टार्स को लगेगा झटका! अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन?
WWE में कैसा रहा फैंडांगो का करियर?
फैंडांगो का रेसलिंग करियर काफी लंबा रहा है. उन्होंने WWE सहित कई अन्य प्रमोशन में भी काम किया है. 2006 से 2021 तक फैंडांगो ने WWE में अपना जलवा दिखाया. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग कैरेक्टर्स पर काम किया. उनके नाम में भी बदलाव किया गया. 2021 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था. 2023 में उन्होंने TNA में एंट्री की थी. फैंडांगो ने WWE NXT में तगड़ा काम किया था. उन्होंने टायलर ब्रीज के साथ मिलकर एक बार NXT टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी.
ये भी पढ़ें:-WWE चैंपियन Drew McIntyre ने पार की ‘बेशर्मी’ की सारी हदें, Cody Rhodes के दिवंगत पिता का मजाक बनाकर मचाई सनसनी!
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines