2026 में इन 3 WWE सुपरस्टार्स को लगेगा झटका! अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन?

WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. फैंस को बहुत नए चैंपियन देखने को मिले हैं. स्टार्स को इस बार तगड़ा पुश मिला है. कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं जिनका अब 2026 में चैंपियन बनना काफी मुश्किल है.

WWE

इन WWE स्टार्स का चैंपियन बनना मुश्किल

WWE Stars: WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. नए चैंपियन देखने को मिले हैं. कुछ स्टार्स को तगड़ा पुश दिया गया है. लगातार बदलाव भी हो रहे हैं. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने ये भी बता दिया है कि आगे जाकर बड़े सरप्राइज मिलेंगे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. मौजूदा समय में कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें बड़ा झटका लग सकता है. 2026 में इनका चैंपियन बनना अब काफी मुश्किल है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स के लिए 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. पिछले हफ्ते SmackDown में ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. रोड्स ने कह दिया है कि वो अब रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. ऐसा लगता है कि 2026 में रोड्स का दोबारा चैंपियन मुश्किल है. ट्रिपल एच शायद अब उन्हें मौका देने के मूड में नहीं हैं. ये कहीं ना कहीं कोडी के लिए बुरी खबर है. वैसे भी किसी ने सोचा नहीं था कि अभी कोडी का टाइटल रन खत्म होगा.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

पिछले साल समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद से वो कुछ बड़े मौकों पर नज़र आए हैं. सर्वाइवर सीरीज 2025 में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया था. आगामी रॉयल रंबल और रेसलमेनिया के लिए भी उन्हें एटवर्टाइज किया जा रहा है. लैसनर का भी 2026 में वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल है. ट्रिपल एच शायद ही उन्हें अब मौका देंगे. वैसे भी लैसनर पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण सैथ रॉलिंस एक्शन से बाहर हो गए थे. उन्हें अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी थी. रॉलिंस को WWE में वापसी करने में अभी कुछ समय और लगने वाला है. रॉलिंस ने पिछले साल द विज़न ग्रुप बनाया था, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं. रॉलिंस का आते ही चैंपियन बनना मुश्किल है. अब उन्हें इस काम में समय लग सकता है. 2026 में उनका भी चैंपियन बनना काफी मुश्किल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ