Former WWE Star: WWE में कुछ साल तक एंजो अमोरे ने शानदार काम किया. काफी विवादों में भी वो रहे. उनकी वजह से कुछ स्टार्स को नुकसान भी पहुंचा. बैकस्टेज उनका बर्ताव बिल्कुल भी सही नहीं था. 2018 में WWE ने उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया था. इसके बाद से अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई है. खैर इस बार उनका WWE से निकाले जाने का दर्द छलका है. अमोरे ने कहा कि उनका दिल काफी दुखा था. एंजो ये भी बताया कि उन्होंने संन्यास ले लिया. अमोरे का चौंकाने वाला बयान कई सालों बाद सामने आया है.
पूर्व WWE स्टार एंजो अमोरे ने क्या कहा?
WWE से निकाले हुए एंजो अमोरे को आठ साल हो गए हैं. इस बार उन्होंने अपने WWE करियर को लेकर बात की. उन्होंने इमोशनल वीडियो शेयर किया. अमोरे ने वीडियो के जरिए कुछ बड़ी बातें साझा की. अमोरे ने कहा कि WWE से निकाले जाने के बाद उन्हें इतना दुख हुआ था कि वो दो साल तक रिंग में नहीं उतरे थे. एंजो ने कहा कि उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट का फैसला ले लिया था. अमोरे ने कहा,”मुझे बहुत दुख हुआ था. दो साल तक मैंने रेसलिंग नहीं की. मैंने रेसलिंग करने से मना कर दिया था. मैंने रिटायरमेंट ले लिया था. मेरा काम खत्म हो गया, लेकिन रेसलिंग ही मेरा मकसद था. आज से 8 साल पहले मैंने WWE में अपनी ड्रीम जॉब खो दी थी.”
ये भी पढ़ें:-WWE ने Royal Rumble 2026 में होने वाली एक बड़ी वापसी गलती से की लीक, फैंस को मेगास्टार देंगे बहुत बड़ा सरप्राइज!
WWE ने एंजो अमोरे को क्यों रिलीज किया?
एंजो अमोरे ने NXT में अच्छा काम किया. वो क्रूजरवेट चैंपियन भी रहे. मेन रोस्टर में भी उन्होंने अपने कार्य से प्रभावित किया लेकिन वो ज्यादा टिक नहीं पाए. अमोरे के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस की जांच चल रही थी और ये चीज उन्होंने WWE को नहीं बताई. ये बात कंपनी के नियमों के खिलाफ थी. WWE ने इस वजह से ही उन्हें निकाला. कंपनी से जाने के बाद एंजो का करियर रेसलिंग में कुछ खास नहीं रहा है.
ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच में Roman Reigns उड़ाएंगे गर्दा! इन 3 कारणों से पहले नंबर पर Triple H दे सकते हैं एंट्री
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines