55 साल का WWE दिग्गज जीतेगा 2026 का Royal Rumble मैच! फेमस स्टार ने की भविष्यवाणी

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. एक पूर्व WWE स्टार ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतने वाले स्टार के नाम का खुलासा किया है.

WWE

कौन जीतेगा रॉयल रंबल मैच?

Royal Rumble: WWE में Royal Rumble 2026 का बिल्डअप शुरू हो गया है. फैंस का उत्साह भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है. पहली बार सऊदी अरब में शो का आयोजन किया जा रहा है. कुछ मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच में सभी की नजरें टिकी होंगी. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मेंस रॉयल रंबल मैच में किसकी जीत होगी. कई स्टार्स के नाम की अफवाहें सामने आ रही हैं. रोमन रेंस जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. एक पूर्व WWE स्टार ने एक चौंकाने वाले नाम की भविष्यवाणी की है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार ने दिया बड़ा बयान?

हाल ही में पूर्व WWE स्टार डेविड ओटुंगा ने TMZ स्पोर्ट्स को अपना इंटरव्यू दिया. ओटुंगा ने कहा कि मेंस रॉयल रंबल मैच पूर्व AEW स्टार और 55 साल के क्रिस जैरिको को जीतना चाहिए. ओटुंगा ने कहा,”अगर क्रिस जैरिको रॉयल रंबल मैच में आते हैं, तो उन्हें इसे जीतना ही होगा. इसके अलावा हो सकता है कि कोई उन्हें जीत से रोक देगा और ये कहानी का हिस्सा बन जाएगा. मुझे लगता है कि चीजें शानदार होंगी. जैरिको का रंबल मैच जीतना ही सही रास्ता होगा”. आप सभी जानते हैं कि जैरिको का 31 दिसंबर 2025 को AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. पिछले साल अप्रैल के बाद से वो AEW में नज़र नहीं आए थे. कुछ महीनों से लगातार उनके WWE में वापसी की खबरें चल रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में तो कहा गया है कि उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में कितने मैच होंगे?

ट्रिपल एच के एरा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. द गेम ज्यादातर पीएलई में चार या पांच मैच ही रखते हैं. Royal Rumble 2026 के लिए अभी तक चार मैचों का ऐलान हो गया है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच होगा. इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे. बहुत जल्द उनके विरोधी का नाम सामने आ जाएगा. इसके अलावा एजे स्टाइल्स और गुंथर के मैच का ऐलान भी कर दिया गया है. अगर इस मुकाबले में स्टाइल्स हारेंगे तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ