WWE Royal Rumble 2026 में बड़े मैच में AJ Styles का दांव पर लगा करियर, Gunther कर सकते हैं रिटायर

WWE Royal Rumble 2026 बहुत ही शानदार होने वाला है. शो में मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच भी होगा. इसके अलावा कंपनी ने एक और तगड़े मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

WWE Royal Rumble 2026: WWE में 2025 गुंथर के लिए शानदार रहा था. उन्होंने जॉन सीना और गोल्डबर्ग को रिटायर किया. मौजूदा समय में वो सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं. एरीना में फैंस उन्हें खूब बू करते हैं. ऐसा लगता है कि अब वो एक और दिग्गज को रिटायर करने वाले हैं. एजे स्टाइल्स का करियर अब दांव पर लग गया है. दोनों के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिलेगा. WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों का मुकाबला ऑफिशियल किया गया.

विज्ञापन

WWE Raw में हुआ शानदार सैगमेंट

Raw की शुरुआत इस हफ्ते गुंथर ने की. उन्होंने जॉन सीना के बारे में बात की. इसके अलावा उन्होंने एजे स्टाइल्स का मजाक उड़ाया. गुंथर ने पिछले हफ्ते स्टाइल्स को हराया था. द रिंग जनरल ने आगामी रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया. इसके बाद एजे स्टाइल्स ने एंट्री की. स्टाइल्स ने कहा कि अभी उनकी राइवलरी खत्म नहीं हुई और उन्हें रीमैच चाहिए. गुंथर ने पहले मना कर दिया. कुछ देर बाद गुंथर ने कहा कि अगर स्टाइल्स मुकाबले में अपना करियर दांव पर लगाएंगे तो वो मैच के लिए तैयार हैं. स्टाइल्स ने शो के बीच में ही गुंथर की चुनौती को स्वीकार किया. कंपनी ने दोनों के बीच Royal Rumble 2026 में मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. अब अगर स्टाइल्स की हार होगी तो फिर उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा.

विज्ञापन

पिछले हफ्ते एजे स्टाइल्स की हुई हार

पिछले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में एजे स्टाइल्स और गुंथर के बीच मैच हुआ था. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. स्टाइल्स ने एक मौके पर गुंथर को टैपआउट करा दिया था, लेकिन रेफरी इस चीज को देख नहीं पाए. स्टाइल्स को इसके बाद गुंथर ने लो-ब्लो लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. गुंथर ने इस बार चीटिंग से जीत दर्ज की. इस वजह से ही स्टाइल्स ने रीमैच की मांग की. अब देखना होगा कि अगले हफ्ते स्टाइल्स जीत दर्ज कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ