Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. अब वह अपना ध्यान-ध्यान धीरे हॉलीवुड में भी केंद्रित कर रहे हैं. रेंस की अमेजन प्राइम वीडियो पर डेब्यू फिल्म का नाम The Pickup है, जिसमें एडी मर्फी, केके पामर और पीट डेविडसन खास रोल में हैं. फिल्म में रेंस का किरदार भी काफी तगड़ा है. 6 अगस्त, 2025 को ऑफिशियल तौर पर रिलीज होने वाली यह फिल्म ओटीटी पर प्रीव्यू के लिए उपलब्ध है. रेंस की एक्टिंग और रोल सभी को पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. 40 साल की पूर्व WWE विमेन रेसलर सीजे पेरी ने भी रेंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है.
पूर्व WWE स्टार ने की तारीफ
रोमन रेंस ने हाल ही में प्राइम वीडियो के एक ट्वीट को रीपोस्ट किया था. उन्होंने अपनी मूवी को एक्नॉलेज करते हुए नाऊ स्ट्रीमिंग लिखा. सीजे पेरी (WWE में लाना) ने जवाब देते हुए लिखा कि यह अच्छा लग रहा है. रेंस की एक्टिंग पर लाना फिदा हो गई हैं. कहीं ना कहीं यह रेंस के हॉलीवुड करियर के लिए अच्छी बात है. लाना ने WWE में 2013 से 2021 तक जबरदस्त काम किया था. उन्होंने ज्यादातर रूसेव को मैनेज करने का काम किया. उनकी और रूसेव की जोड़ी को हमेशा सभी ने पसंद किया. रूसेव ने WWE में दोबारा कदम रख लिया है. फ्यूचर में लाना भी वहां पर इन-रिंग एक्शन में दिखाई दे सकती हैं.
WWE SummerSlam 2025 में रोमन रेंस को मिली सफलता
हाल ही में हुए SummerSlam 2025 में रोमन रेंस भी एक्शन में दिखाई दिए. रेंस ने जे उसो के साथ मिलकर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का सामना किया था. मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. अंत में रेंस और उसो ने जीत दर्ज की. SummerSlam 2025 के बाद Raw का पहला एपिसोड रेंस के लिए ज्यादा खास नहीं रहा. वहां पर सैथ रॉलिंस, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने रोमन की हालत खराब की. रीड ने तीन सुनामी रेंस को लगाए. कहा जा रहा था कि रेंस अब कुछ महीनों तक नज़र नहीं आएंगे लेकिन ऐसा नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक आगामी Clash in Paris इवेंट में भी उनका मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-43 साल के पूर्व WWE चैंपियन ने रेसलिंग को कहा अलविदा, चौंकाने वाला ऐलान कर फैंस को दिया तगड़ा झटका
संबंधित खबरें
क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
14 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
14 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
16 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 day agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
3 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
4 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
5 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
5 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines