Former WWE Champion: WWE में इस समय रेसलमेनिया 42 की तैयारियां चल रही है. फैंस का उत्साह चरम पर है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं. उनकी 6 अप्रैल को मैक्सिको में गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तारी हुई है. आप सभी जानते हैं कि रिया का विवादों से पुराना नाता रहा है. आए दिन वो नए कारनामों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस का दिल तोड़ा है.
अल्बर्टो डेल रियो पर लगे कड़े आरोप
Milenio.com की रिपोर्ट के अनुसार अल्बर्टो डेल रियो को मैक्सिको के सैन लुइस पोटोसी में अपनी गर्लफ्रेंड पर मौखिक और फिजिकल रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. कहा गया है कि महिला को खूब चोटें आई हैं और उन्होंने ही सहायता के लिए पुलिस को कॉल किया था. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रंगे हाथों रिया को गिरफ्तार किया. रिपोर्ट के मुताबिक, “चेहरे और हाथ में चोट आने के बाद महिला ने पुलिस को सहायता के लिए कॉल किया. जब उस पर हमला हो रहा था तब अधिकारी वहां पर पहुंचे. महिला पर हिंसा के निशान था और इस वजह से अल्बर्टो डेल रियो को गिरफ्तार कर लिया गया".
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-WWE Raw रिजल्ट्स, 6 अप्रैल, 2026: Roman Reigns की घनघोर बेइज्जती, Brock Lesnar ने दुश्मन के साथ काटा गदर
---विज्ञापन---
पहले भी लग चुके हैं आरोप
रेसलिंग की दुनिया में अल्बर्टो डेल रिया को बहुत बड़ा नाम है. WWE में भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया. पेज के साथ अफेयर के कारण वो काफी चर्चा में रहे. WWE में उन्होंने कई बार चैंपियनशिप भी हासिल की. रियो के ऊपर पहली बार आरोप नहीं लगे हैं. छह साल पहले भी रियो के ऊपर गर्लफ्रेंड के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगा था. उस समय भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी. कुछ महीने बाद उनके ऊपर अपहरण का आरोप भी लगा था. हालांकि, 2021 में उनके ऊपर से सभी आरोप हटा दिए गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Brock Lesnar और Oba Femi को संभालने में नाकाम रहे Triple H, दोनों ने मिलकर उड़ाई धज्जियां