WWE & AEW: WWE Royal Rumble 2026 को अब कुछ ही दिन बच गए हैं. इससे पहले WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. पूर्व चैंपियन टोमासो सिएम्पा ने AEW में डेब्यू कर लिया है. करीब एक हफ्ते पहले ही सिएम्पा ने WWE छोड़ने का ऐलान किया था. अब वो टोनी खान की कंपनी में चले गए हैं. ट्रिपल एच को जरूर इस बात से बड़ा झटका लगा होगा क्योंकि सिएम्पा उनके हमेशा से फेवरेट रहे थे. ट्रिपल एच के नेतृत्व में सिएम्पा ने NXT में तगड़ा काम किया था.
टोमासो सिएम्पा का AEW में दिखेगा दम
टोमासो सिएम्पा ने WWE में करीब 11 साल तक काम किया था. NXT में उनका सिंगल्स रन जबरदस्त रहा. मेन रोस्टर में वो ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही रहे. जॉनी गार्गानो के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. AEW डायनामाइट का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. शो में तगड़े मैच देखने को मिले. फैंस को सरप्राइज भी दिए गए. शो में एल क्लोन और TNT चैंपियन मार्क ब्रिस्को के बीच टाइटल मैच हुआ. ब्रिस्को ने जीत हासिल करने के बाद कोलिजन में टाइटल के लिए ओपन चैलेंज का ऐलान किया. ब्रिस्को ने अपनी बात खत्म की और अचानक एरीना की लाइट बंद हो गई. इसके बाद टोमासो सिएम्पा का डेब्यू देखने को मिला. सिएम्पा को देखकर फैंस खुश हो गए थे. सिएम्पा और ब्रिस्को पहले भी राइवलरी में रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-इन 3 WWE स्टार्स को Triple H देंगे तोहफा! वापसी के तुरंत बाद जीत सकते हैं 2026 Royal Rumble मैच
टोमासो सिएम्पा ने दिया था बड़ा बयान
टोमासो सिएम्पा ने WWE छोड़ने की जानकारी खुद ही अपने फैंस को दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने WWE को धन्यवाद दिया. टोमासो ने कहा था कि उनके मन में सभी के लिए प्यार और सम्मान है. उन्होंने अपने NXT परिवार को धन्यवाद दिया. साथ ही साथ सिएम्पा ने फैंस, अपनी पत्नी और बेटी का भी आभार व्यक्त किया. टोमासो ने अब AEW में डेब्यू कर लिया है. टोनी खान के प्रमोशन में उन्हें बड़ा पुश मिल सकता है. देखना होगा कि उनका AEW रन कैसा रहेगा.
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2026 के लिए ब्रॉक लैसनर के मैच का ऐलान, द बीस्ट ने दुश्मनों को चेतावनी देकर किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines