Finn Balor: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त होने वाला है. कंपनी का इंटरनेशनल टूर जारी है. इसके तहत ही रेड ब्रांड का शो बेलफास्ट, आयरलैंड में होगा. WWE ने कुछ मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. सबसे बड़ा मुकाबला सीएम पंक और फिन बैलर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए होगा. बैलर के पास होमकंट्री में वर्ल्ड टाइटल जीतने का सुनहरा मौका है. खैर बैलर को लेकर एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है, जो शायद ही किसी पसंद आएगा.
WWE स्टार फिन बैलर को लंबे समय बाद मिला मौका
फिन बैलर कुछ सालों से जजमेंट डे ग्रुप में काम कर रहे हैं. वो इसके लीडर हैं. साथ ही साथ उन्होंने अपना जलवा ज्यादातर टैग टीम डिवीजन में ही दिखाया है. जेडी मैकडॉना के साथ मिलकर वो दो बार वर्ल्ड टैग टीम टाइटल जीत चुके हैं. बैलर का प्रदर्शन ठीक रहा है, लेकिन उन्हें सिंगल पुश नहीं दिया गया. आपको बता दें बैलर 898 दिन बाद वर्ल्ड टाइटल के लिए मैच लड़ने जा रहे हैं. पिछली बार उन्होंने SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच लड़ा था. एक शानदार मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अब जाकर सीएम पंक के खिलाफ उन्हें मौका मिला है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के The Shield ग्रुप का होगा रीयूनियन! दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
WWE Raw में कौन-कौन से मुकाबले होंगे?
WWE Raw में इस हफ्ते कुछ बड़े मुकाबले होने वाले हैं. बैकी लिंच अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. शो की शुरुआत द रिंग जनरल गुंथर करने वाले हैं. जे’वॉन एवंस का मुकाबला ग्रांडे अमेरिकानो के साथ होगा. वहीं रे मिस्टीरियो, पेंटा और ड्रेगन ली की टक्कर ब्रॉन्सन रीड, ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल से होगी. इसके अलावा भी कुछ बड़े सरप्राइज फैंस को शो में देखने को मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Royal Rumble के इतिहास में टॉप-10 वापसी करने वाले स्टार्स की लिस्ट की जारी, रिटायर हो चुके दिग्गज ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines