WWE में Roman Reigns के The Shield ग्रुप का होगा रीयूनियन! दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

WWE में द शील्ड ग्रप ने खूब नाम कमाया. रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज ने हमेशा सभी की तारीफ की. एंब्रोज कई सालों से AEW का हिस्सा हैं. WWE में उनकी वापसी को लेकर अब बड़ा बयान सामने आया है.

WWE

क्या द शील्ड का होगा रीयूनियन?

Former WWE Star: WWE में ट्रिपल एच के एरा में सबकुछ संभव लग रहा है. कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनकी WWE में दोबारा वापसी के बारे में किसी ने नहीं सोचा था. द गेम ने इनकी वापसी कराई, जिसमें सबसे बड़ा नाम सीएम पंक का है. विवादों में आने के बाद पिछले साल ब्रॉक लैसनर भी आ गए हैं. WWE में द शील्ड ग्रुप ने खूब नाम कमाया, जिसमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज थे. एंब्रोज मौजूदा समय में जॉन मोक्सली नाम से AEW में काम कर रहे हैं. अब एंब्रोज को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी हुई है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार डीन एंब्रोज का बड़ा बयान

रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात की चर्चा चलती रहती है कि क्या फ्यूचर में WWE में डीन एंब्रोज की वापसी हो पाएगी. कई लोगों का मानना है कि ये काम बिल्कुल हो सकता है. एंब्रोज ने WWE में बहुत बढ़िया काम किया था. फैंस शील्ड ग्रुप का एक बार फिर रीयूनियन देखना चाहते हैं. इस बार दिग्गज कोनन के Keepin’ it 100 Official पॉडकास्ट पर एंब्रोज की WWE में वापसी पर चर्चा हुई. एक फैन के सवाल का जवाब भी दिया गया. फैन ने सवाल किया था कि क्या WWE शील्ड के रीयूनियन के लिए मोक्सली की वापसी पर विचार करेगी. कोनन ने साफ कह दिया कि बेशक WWE द्वारा आगे एंब्रोज को लाया जा सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस बन चुके हैं बड़े स्टार

द शील्ड ग्रुप ने 2012 में WWE के मेन रोस्टर में एंट्री की थी. 2014 में ये ग्रुप टूट गया था. इसके बाद रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज का सिंगल्स रन भी शानदार रहा. रोमन और रॉलिंस अब WWE के टॉप स्टार बन चुके हैं. दोनों ने खूब नाम कमाया है. खासतौर पर रोमन के हील रन ने तो उन्हें बड़े मुकाम पर पहुंचा दिया है. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे. वहीं डीन एंब्रोज भी AEW के फेस के रूप में काम कर रहे हैं. टोनी खान ने उन्हें खूब पुश दिया है. रिंग में खतरनाक मैचों में तगड़ा एक्शन दिखाने के लिए वो जाने जाते हैं.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ