WWE NXT: WWE WrestleMania 42 के बाद कंपनी में कई चीजों में बदलाव हो गया है. Raw और SmackDown में NXT के कुछ स्टार्स ने एंट्री कर ली है. ट्रिपल एच नए रेसलर्स को भी कंपनी में ला रहे हैं. NXT का लेटेस्ट एपिसोड भी शानदार रहा. वहां पर एक NJPW के खतरनाक स्टार का डेब्यू देखने को मिला, जिनका नाम एविल है. 5 फुट 10 इंच के इस रेसलर की चर्चा काफी समय से हो रही थी. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि WWE द्वारा उन्हें जल्द ही साइन किया जाएगा. आखिरकर उन्होंने डेवलपमेंट ब्रांड में कदम रख लिया है.

WWE NXT में मचा बवाल

मौजूदा NXT चैंपियन टोनी डी’एंजेलो ने रिंग में प्रोमो दिया. उन्होंने पिछले हफ्ते भेजे गए बॉक्स का जिक्र करते हुए फैंस को संबोधित किया. वो इस बात को जानने के लिए उत्सुक थे कि बॉक्स किसने भेजा था. एंजेलो ज्यादा कुछ नहीं कह पाए. अचानक से एरीना की लाइटें बंद हो गईं. लाइट जब ऑन हुई, तो रिंग की तरफ एक नकाबपोश व्यक्ति ने एंट्री की. हर कोई उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहा था वो एंजेलो के पास गया और उन्हें एक स्क्रॉल दिया. उस पर जापानी चिन्ह बना हुआ था. ये ही चीज एंजेलो को मिले बॉक्स पर भी थी. उसने अपना मास्क निकाला. वहां से पता चला कि वो पूर्व NJPW हैवीवेट चैंपियन हैं. हाल ही में उनका NJPW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ था. इसके बाद से उनके WWE के साथ जुड़ने खबरें सामने आई थीं. अब जाकर एविल ने अपना डेब्यू कर लिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE Backlash 2026 में Roman Reigns vs Jacob Fatu टाइटल मैच बुक करना बड़ी गलती है

---विज्ञापन---

WWE NXT में हो सकता है बड़ा मैच

एविल ने एंजेलो का सामना कर बड़े संकेत दे दिए हैं. दोनों के बीच आगे जाकर NXT चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है. हो सकता है कि कंपनी एविल को ही चैंपियन बना दे. रेसलिंग की दुनिया में उनका बहुत बड़ा नाम है. वो WWE को तगड़ा बिजनेस दिला सकते हैं. अब देखना होगा कि कंपनी ने उनके लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा. फिलहाल ऐसा लग रहा है कि एंजेलो के साथ उनकी टक्कर होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE से निकाले गए फेमस स्टार ने 25 साल की उम्र में अचानक लिया संन्यास, करियर का हुआ दुखद अंत!

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---