Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस को इस बार तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. फैंस उन्हें देखकर खुश हुए. रेंस ने अब रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है. सवाल ये खड़ा होता है कि वो किस टाइटल के लिए जाएंगे. आप सभी जानते हैं कि रेंस के मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर कट्टर दुश्मन हैं. मैकइंटायर ने अब रोमन को ललकार दिया है. उनका कहना है कि रेंस उन्हें चुनौती पेश करें.
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?
WWE Royal Rumble 2026 में ड्रू मैकइंटायर ने सैमी ज़ेन को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया. बाद में वो मेंस रॉयल रंबल मैच में भी आए. उन्होंने कोडी रोड्स को बाहर से किक मारकर एलिमिनेट किया. Royal Rumble के बाद पोस्ट-शो में ड्रू मैकइंटायर ने अपनी बात रखी. मैकइंटायर से पूछा गया कि वो रेसलमेनिया 42 में किस विरोधी से लड़ना पसंद करेंगे. उन्होंने तुरंत रोमन रेंस का नाम ले लिया. मैकइंटायर ने कहा, “ड्रू मैकइंटायर के रोमन रेंस कट्टर दुश्मन हैं. रेंस की ब्लडलाइन ने लंबे समय तक मुझे परेशान किया. अगर वो मैकइंटायर को चुनना चाहते हैं तो मैं तैयार हूं. मुझे पता है कि अब वो अकेले हैं. अकेले होने पर मैं रेंस को हरा दूंगा. रोमन मुझसे मुकाबला करो. आओ रेसलमेनिया के मेन इवेंट में लड़ते हैं. मैं आपकी बैंड बजा दूंगा”.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में रहस्यमयी हमलावर का आतंक, फ्यूचर स्टार को स्टॉम्प से किया ढेर, Paul Heyman के उड़े होश
सीएम पंक को चुन सकते हैं रोमन रेंस
सीएम पंक के पास अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. रोमन रेंस और उनके बीच रेसलमेनिया में ड्रीम मैच हर कोई देखना चाहता है. ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी अभी कोडी रोड्स और जेकब फाटू के साथ चल रही है. ऐसा लगता है कि रेसलमेनिया 42 में इन तीनों के मैच का प्लान कंपनी ने बनाया है. मेंस रंबल मैच में मैकइंटायर की वजह से ही कोडी को तगड़ा नुकसान हुआ. मौजूदा स्टोरीलाइन को देखकर ये कहा जा सकता है कि मैकइंटायर के खिलाफ शायद रेंस नहीं जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2026 में AJ Styles के रिटायरमेंट पर John Cena हुए भावुक, दिया दिल छू लेने वाला संदेश
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines