Dominik Mysterio: WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच मजेदार मैच देखने को मिला. मुकाबले में जजमेंट डे के सभी सदस्यों ने दखल दिया. सबसे बड़ी बात है कि मिस्टीरियो की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड लिव मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी की. उनकी वजह से ही डॉमिनिक को मुकाबले में जीत मिली. खैर सीना को हराने और गर्लफ्रेंड से रीयूनियन के बाद मिस्टीरियो की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.
WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने क्या कहा?
10 नवंबर, 2025 को Raw के एपिसोड में जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर अपने करियर में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके बाद मिस्टीरियो ने रीमैच की मांग की. सीना ने भी इसके लिए हां कह दिया. जून, 2025 में इंजरी के कारण लिव मॉर्गन एक्शन से बाहर हो गई थीं. उनकी और मिस्टीरियो की जोड़ी को हमेशा सराहना मिली. Survivor Series 2025 में मॉर्गन ने आकर फैंस को सरप्राइज दिया.
लिव और मिस्टीरियो ने जीत का खूब जश्न मनाया. दोनों थोड़ी देर तक रैंप पर ही रहे. इसके बाद उनका जश्न बैकस्टेज भी जारी रहा. WWE ने सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो पोस्ट किया. डॉमिनिक ने खुद को लुचाडोर्स का बादशाह कहा. डॉम ने मॉर्गन का शुक्रिया भी अदा किया. लिव ने कहा कि हम सच में वापस आ गए हैं.”
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 में CM Punk के ऊपर रहस्यमयी हमला करने वाला शख्स कौन था? हुआ बड़ा खुलासा
WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में क्या हुआ?
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में इस बार डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज भी थीं. दोनों ने जॉन सीना का खूब ध्यान भटकाया. इतना ही नहीं राकेल और परेज ने सीना को अपने मूव्स भी लगाए. रेफरी ने दोनों को वहां से जाने के लिए कहा. सीना के गलत मूव से रेफरी चोटिल हो गए थे. इसके बाद बैलर और जेडी मैकडॉना आए. दोनों ने सीना को पीटा. दिग्गज ने दोनों को एए लगा दिया. इसके बाद लिव मॉर्गन ने एंट्री की. मॉर्गन ने पहले मिस्टीरियो को पंच मारा और फिर सीना को गले लगाया. इसके बाद मॉर्गन ने सीना को लो-ब्लो लगा दिया. उन्होंने सीना पर टाइटल से भी हमला किया. इसके बाद मिस्टीरियो ने 619 और फ्रॉग स्प्लैश के जरिए मैच जीत लिया.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE में Roman Reigns के अगले कदम का किया खुलासा, जल्द बन सकते हैं वर्ल्ड चैंपियन
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines