हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी, एक नई पारी के लिए भरी हुंकार

WWE में आए दिन कोई ना कोई बदलाव देखने को मिलता है. अब एक फेमस रेसलर ने कंपनी में धमाकेदार वापसी कर अपने फैंस को खुश कर दिया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी.

विज्ञापन
फेमस रेसलर ने किया वापसी का ऐलान (Photo: WWE.com)

WWE: ट्रिपल एच के राज में कंपनी में बहुत कुछ हो रहा है. बिजनेस का लेवल काफी ऊपर पहुंच गया है. कंपनी ने सऊदी के साथ तगड़ी डील साइन की है. इसके अलावा सुपरस्टार्स का अंदर-बाहर जाना लगा हुआ है. 2026 में कुछ बड़े रेसलर्स ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. हालांकि एक दिग्गज ने अब 9 साल बाद WWE में धमाकेदार वापसी की है. वापसी करने वाले शख्स का नाम डैरेन यंग है. उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी है.

डैरेन यंग की ब्लॉकबस्टर वापसी

डैरेन यंग ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वो WWE में वापसी कर रहे हैं. हालांकि उनका जलवा बैकस्टेज देखने को मिलेगा. वो परफॉर्मेंस सेंटर में बतौर कोच काम करेंगे. यंग ने अपनी वापसी के बारे में बताते हुए कहा, “WWE ने 9 साल पहले मुझे रिलीज कर दिया था. अब मैं NXT में हूं. जब मैं परफॉर्मेंस सेंटर जाता हूं तो खुश हो जाता हूं. मुझे अब अगली पीढ़ी को वापस देने का मौका मिल रहा है. इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं. मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं. कभी मैं भी इस माहौल में था. अपने शानदार कोचों के साथ मिलकर अपनी स्किल को निखारा. मुझे मेन रोस्टर में भी जगह मिली. अब मैं वापस आ गया हूं. मैं अपने अनुभव को सभी के साथ साझा करूंगा. WWE को मैं खास मौका देने के लिए धन्यवाद कहता हूं.”

ये भी पढ़ें: Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ललकारा

विज्ञापन

डैरेन यंग का करियर

डैरेन यंग का रेसलिंग में करियर शानदार रहा है. उन्होंने WWE के अलावा अन्य कंपनियों में भी काम किया है. 2009 में सबसे पहले WWE में यंग आए थे. वो NXT के पहले सीजन का हिस्सा बने थे. सीएम पंक के साथ उन्होंने काम किया था. यंग बाद में नेक्सस ग्रुप का भी हिस्सा बने. नेक्सस की जॉन सीना के साथ तगड़ी राइवलरी रही थी. सीना से हार के बाद नेक्सस से यंग को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. यंग ने टाइटल ओ’नील के साथ भी काम किया. दोनों ने 2015 में WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. 69 दिनों तक दोनों चैंपियन बने रहे.

2017 में कंपनी ने यंग को रिलीज कर बड़ा झटका दिया था. यंग अभी 42 साल के हैं. ट्रिपल एच आगे जाकर उनकी एंट्री रिंग में भी करा सकते हैं. उनके बड़े मुकाबले हो सकते हैं. यंग का बढ़िया उपयोग हो सकता है. फैंस जरूर इस चीज की उम्मीद करेंगे. यंग ने भी अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है. वो खुद आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: John Cena संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? वापसी का असली सच आया बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola