WWE रिंग में CM Punk को John Cena को ट्रिब्यूट देना पड़ा महंगा, बड़ी गलती से हजारों फैंस के सामने हुई बेइज्जती

हाल ही में हुए WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. सीएम पंक ने एक लाइव इवेंट में सीना को उनका मूव लगाकर ट्रिब्यूट दिया. सीना के मूव को पंक सही से नहीं लगा पाए.

WWE

सीएम पंक से हुई गलती

John Cena & CM Punk: हाल ही में 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. उन्होंने अब इन-रिंग एक्शन से संन्यास ले लिया है. पूरे साल उनका रिटायरमेंट टूर बढ़िया रहा. खैर उनके साथी रेसलर्स अभी भी उन्हें अपने-अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं. मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन पंक ने इस बार उनके मूव को नकल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. हजारों फैंस के सामने उन्होंने अपनी बेइज्जती करा दी.

विज्ञापन

जॉन सीना का मूव नहीं लगा पाए सीएम पंक

WWE का मौजूदा समय में हॉलीडे टूर चल रहा है. इसके तहत कंपनी द्वारा जगह-जगह पर लाइव इवेंट का आयोजन कराया जा रहा है. जैक्सनविल में हुए इवेंट में कंपनी को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. सीएम पंक भी एक्शन में नज़र आए. उन्होंने ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. दोनों के बीच मैच काफी जबरदस्त रहा. मैच के दौरान एक मौके पर पंक ने सीना को ट्रिब्यूट दिया. पंक ने हाथ ऊपर उठाकर सीना के फाइव नकल सफल मूव लगाने की कोशिश की. उन्होंने मूव तो लगाया लेकिन ये सीना की तरह नहीं था. पहले तो वो बीच में रूककर उछले और फिर अजीब तरह से उन्होंने रीड के सिर पर वार किया. कहीं ना कहीं ये उनके द्वारा किया गया असफल प्रयास था. पंक की इस हरकत पर एरीना में मौजूद दर्शक भी हंस पड़े. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने मौजूदा चैंपियन पर तंज कसा.

विज्ञापन

जल्द टाइटल हार सकते हैं सीएम पंक

सीएम पंक ने 1 नवंबर 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event में जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा है. अब वो बहुत जल्द अपनी चैंपियनशिप गंवा सकते हैं. 5 जनवरी 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड में पंक अपने टाइटल को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि ब्रेकर नए चैंपियन बनेंगे. जीत के वो प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ