3 कारण क्यों WWE दिग्गज The Rock को 2026 की शुरुआत में वापसी कर Roman Reigns से पंगा लेना चाहिए

WWE में द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच कब होगा, ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. कई सालों से फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं. कुछ कारणों से 2026 में रॉक ने वापस आकर रेंस के साथ दुश्मनी शुरू करनी चाहिए.

WWE

WWE में कब होगा रोमन रेंस-द रॉक का मैच?

Roman Reigns & The Rock: WWE Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. इसके बाद से टीवी पर अभी तक रॉक आए नहीं हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. दोनों इसके लिए तैयार भी हैं. कई बार इंटरव्यू में दोनों दिग्गजों से सवाल पूछा गया है. 2025 में रेंस और रॉक के बीच नहीं हुआ. अब फैंस 2026 में इस बड़े मैच की उम्मीद लगाकर बैठे हैं. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रॉक को 2026 की शुरुआत में आकर रेंस से पंगा लेना चाहिए.

विज्ञापन

ड्रीम मैच में देरी करके कोई फायदा नहीं

2020 से ही रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच का इंतजार चल रहा है. पिछले साल मुकाबला होने वाला था, लेकिन कोडी रोड्स की वजह से प्लान में बदलाव करना पड़ा. अब काफी लंबा समय हो गया है और इस वजह से 2026 में रॉक ने आकर रेंस से पंगा लेना चाहिए. दोनों के बीच रेसलमेनिया में मैच कराया जा सकता है. ऐसा ना हो कि इस मुकाबले के लिए फैंस का उत्साह ही खत्म हो जाए. इससे कंपनी को तगड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है.

विज्ञापन

द रॉक ले सकते हैं रिटायरमेंट

द रॉक 53 साल के हो चुके हैं. अब उनका पूरा फोकस हॉलीवुड पर है. 2026 में वो अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. इससे पहले अगर उनका रेंस के साथ मैच हो जाएगा, तो सभी को बढ़िया लगेगा. रोमन के खिलाफ अपना रिटायरमेंट मैच भी रॉक लड़ सकते हैं. खुद रॉक ने इस मुकाबले के लिए बड़ी योजना बनानी चाहिए. फैंस द ग्रेट वन से नाराज चल रहे हैं क्योंकि वो लंबे समय से टीवी पर नहीं दिखे. अब सीधे 2026 में रॉक आकर रेंस से पंगा लेते हैं तो वो दर्शकों की वाहवाही लूट सकते हैं.

विज्ञापन

द रॉक और रोमन रेंस दोनों हैं पार्ट-टाइमर

रोमन रेंस का भी अब पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. रेंस का फोकस भी अब धीरे-धीरे हॉलीवुड की तरफ शिफ्ट हो रहा है. वैसे तो कुछ साल पहले जब रेंस लगातार एक्टिव थे तब उनका रॉक के साथ मैच हो जाना चाहिए था. रॉक और रेंस दोनों अब पार्ट-टाइमर हो गए हैं. इस वजह से भी 2026 में दोनों का मैच होना जरूरी है. कुछ टाइम बाद रेंस भी हॉलीवुड में बिजी शेड्यूल के कारण WWE छोड़ सकते हैं. बाद में दोनों के मैच के बिल्डअप में कंपनी को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ये एक बड़ी वजह है कि रॉक को 2026 की शुरुआत में आकर रेंस के साथ राइवलरी शुरू करनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ