Chris Jericho: पूर्व WWE स्टार क्रिस जैरिको पिछले कुछ महीनों से चर्चा में चल रहे हैं. AEW में कई सालों से वह जलवा दिखा रहे हैं. जल्द ही उनका AEW कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है. कहा जा रहा है कि वह WWE में आ सकते हैं. AEW में आखिरी बार वह अप्रैल में नज़र आए थे. तब से वह गायब चल रहे हैं और इस वजह से WWE में उनकी वापसी की अफवाहों ने जोर पकड़ा. जैरिको 55 साल के हो गए हैं और उनकी फिजिक देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की है.
क्रिस जैरिको ने दिखाई अपनी बॉडी
24 जनवरी, 2026 को कनाडा के विन्निपेग में Saturday Night’s Main Event का आयोजन होगा. यह क्रिस जैरिको का होमटाउन है. कई लोग वहां पर जैरिको की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं. इसके अलावा मेंस रॉयल रंबल मैच में भी उनकी एंट्री देखने को मिल सकती है. जैरिको वैसे भी अपने रेसलिंग करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द वह रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं.
क्रिस जैरिको ने अपने 55वें जन्मदिन के चलते सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उनकी जबरदस्त बॉडी दिख रही है. ऐसा लुक शायद ही पहले कभी देखा गया हो. ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना वजन भी थोड़ा कम कर लिया है. जैरिको की यह तस्वीर थोड़ा सा वर्कआउट करने के बाद की है. फैंस भी उनकी फिटनेस देखकर हैरान रह गए होंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE में Brock Lesnar की वापसी का खुला दरवाजा, 2025 के अंतिम सबसे बड़े शो से पहले देंगे रिंग में दस्तक
क्या जॉन सीना से होगा क्रिस जैरिको का मैच?
अगले महीने 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. वहां पर जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. सीना के विरोधी को चुनने के लिए 16-मैन टूर्नामेंट की शुरुआत इस हफ्ते Raw से होगी. इसमें कुछ सरप्राइज नाम भी शामिल हैं जो कंपनी से बाहर के होंगे. कई लोगों का कहना है कि क्रिस जैरिको की इसके जरिए वापसी हो सकती है और वह सीना से मुकाबला कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-3 रोमांचक चीजें जो WWE Raw के इस हफ्ते के शो में John Cena वापसी के बाद कर सकते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
25 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines