News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया था. उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 लगाया. इसके बाद Wrestlepalooza 2025 में सीना और लैसनर के बीच मैच हुआ था. वहां पर लैसनर ने एकतरफा जीत दर्ज की. उन्होंने कुल सात एफ-5 सीना को लगाए. हैरान करने वाली बात है कि इसके बाद से टीवी पर लैसनर दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खैर लैसनर की वापसी को लेकर अब एक बढ़िया खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि वह जल्द ही वापस रिंग में आने वाले हैं.
Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टज़र ने ब्रॉक लैसनर की वापसी पर बड़ा खुलासा किया है. मैल्टज़र ने कहा कि लैसनर और ऑस्टिन थ्योरी की वापसी बहुत जल्द होने वाली है. कहा गया है कि आने वाले कुछ हफ्तों में दोनों रिंग में दिख सकते हैं. Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को है और इससे पहले द बीस्ट रिंग में आकर फैंस को सरप्राइज देंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक,”मेंस वॉरगेम्स में सीएम पंक, जे उसो, रोमन रेंस, जेकब फाटू, जिमी उसो/ एलए नाइट की टक्कर सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉक लैसनर और ऑस्टिन थ्योरी से होनी थी. फाटू बाहर होते हैं तो नाइट और जिमी का होना तर्कसंगत होगा. रॉलिंस बाहर हो गए हैं तो लोगन पॉल उनकी जगह आ गए हैं. टीवी में अभी तक लैसनर और थ्योरी के बारे में कोई संकेत टीज नहीं किया गया है लेकिन यह एंगल अगले कुछ हफ्तों में सामने आएंगे”.
ये भी पढ़ें:- Roman Reigns सहित 4 स्टार्स जिन्हें Triple H ने WWE Survivor Series 2025: WarGames मैच का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए
Wrestlepalooza 2025 से पहले SmackDown के एक एपिसोड में बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर की मुलाकात पॉल हेमन से हुई थी. हेमन के साथ ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड भी थे. लैसनर ने हेमन से कहा कि दोनों की बात जल्द होगी. इसके बाद Wrestlepalooza 2025 में जॉन सीना के खिलाफ मैच से पहले लैसनर को इंट्रोड्यूज करने के लिए हेमन ने एंट्री की थी. उन्हें अचानक रिंग में देखकर सभी चौंक गए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE ने John Cena को लेकर किया बड़ा ऐलान, Raw के एपिसोड में फैंस को मिलेगा तोहफा
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।