हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

34 साल की वुमेंस WWE रेसलर ने Brock Lesnar की खुली चुनौती का दिया जवाब, WrestleMania मैच के लिए ललकारा!

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का सामना किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. उन्होंने मेगा इवेंट के लिए ओपन चैलेंज दे दिया है. एक फेमस वुमेंस स्टार ने उनकी चुनौती को स्वीकार करने के संकेत दिए हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE WrestleMania 42

Brock Lesnar: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बहुत मजा आया. ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की. उनके साथ पॉल हेमन भी आए. हेमन ने लैसनर को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने लैसनर को लेकर WrestleMania 42 में ओपन चैलेंज रखा. हेमन ने लैसनर का आगे का शेड्यूल दिखाया और कहा कि कोई भी उन्हें चुनौती दे सकता है. वैसे अभी तक कोई सामने नहीं आया है. एक फीमेल रेसलर ने जरूर लैसनर की खुली चुनौती का जवाब देने के बारे में सोच लिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते है.

फेमस WWE स्टार की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

ब्रॉक लैसनर का WrestleMania 42 में विरोधी कौन होगा ये अभी तक क्लियर नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स में ओबा फेमी और एलए नाइट का नाम लिया जा रहा है. फेमी के साथ लैसनर का आमना-सामना मेंस रॉयल रंबल मैच में हुआ था. वहीं नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर लैसनर को एलिमिनेट किया था. वैसे रेड ब्रांड में आकर लैसनर ओपन चैलेंज रखेंगे ये किसी ने सोचा नहीं था. पॉल हेमन ने तो कह दिया है कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो लैसनर से टकराए.

मेंस डिवीजन में से किसी ने भी लैसनर की खुली चुनौती का जवाब नहीं दिया है. 34 साल की वुमेंस स्टार चेल्सी ग्रीन जरूर लैसनर को जवाब देना चाहती है. WWE ने लैसनर के ओपन चैलेंज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इसका जवाब देते हुए ग्रीन ने खुद को लैसनर का संभावित विरोधी बताया. उन्होंने अपना एक GIF पोस्ट किया. वैसे देखा जाए तो ग्रीन का एक तरह से ये मजाक था. आप जानते हैं कि लैसनर और ग्रीन का मुकाबला होना असंभव है. ग्रीन अक्सर सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-क्या Elimination Chamber में नजर आएंगे Roman Reigns? WWE दे सकता है फैंस को सरप्राइज

मार्च 2026 में होगा ब्रॉक लैसनर को लेकर खुलासा

ब्रॉक लैसनर कंपनी के बड़े स्टार हैं. फैंस की हमेशा उनके ऊपर नजरें रहती हैं. एलिमिनेशन चैंबर के बाद रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत हो जाएगी. लैसनर को कंपनी ने मार्च और अप्रैल में कुछ वीकली शोज के लिए एडवर्टाइज किया है. वहां पर ही लैसनर के रेसलमेनिया 42 विरोधी का खुलासा किया जाएगा. वैसे लैसनर ने ओपन चैलेंज देकर चीजें थोड़ा रोमांचक बना दी हैं. लैसनर के आगे आने वाली एपीयरेंस बहुत ही धमाकेदार होंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 से पहले 32 साल के रेसलर ने लिया संन्यास, परिवार के लिए दी बड़ी कुर्बानी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola