हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE को मिला 'दूसरा' Roman Reigns, 28 साल का फेमस रेसलर लेगा ट्राइबल चीफ की जगह!

WWE में कई सालों से रोमन रेंस काम कर रहे हैं. उन्होंने हमेशा कंपनी को तगड़ा बिजनेस दिया है. अब उनकी जगह एक फेमस स्टार ले सकता है. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी प्राप्त हुई है.

विज्ञापन
WWE के फेमस स्टार को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. करीब एक दशक तक रेंस ने WWE को अकेले दम पर आगे बढ़ाया. बतौर फेस और हील दोनों स्तर पर उन्होंने धमाकेदार काम किया. अब वह पार्ट-टाइमर के रूप में कार्य कर रहे हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रेंस की तरह आगे जाकर कंपनी के लिए बिजनेस कौन लाएगा. मौजूदा समय में WWE द्वारा कुछ यंग स्टार्स को बड़ा पुश दिया जा रहा है, जिसमें सबसे बड़ा नाम 28 साल के ब्रॉन ब्रेकर का है. एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रेकर को कंपनी अब दूसरा रेंस मान के चल रही है.

WWE स्टार को लेकर आई अच्छी खबर

आप सभी जानते हैं कि ब्रॉन ब्रेकर पिछले एक साल से मेन रोस्टर में अच्छा काम कर रहे हैं. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. इस वजह से ही उन्हें पॉल हेमन का साथ भी मिला है. ब्रेकर ने अपनी इनर्जी, रफ्तार और तगड़ी स्किल से खूब नाम बना लिया है. Bodyslam ने अब अपनी रिपोर्ट में एक बड़ी जानकारी प्रदान की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE के ऊपर के सभी अधिकारी ब्रेकर को अगले बड़े स्टार के रूप में देख रहे हैं. इनका मानना है कि ब्रेकर WWE के लिए रेंस जैसे स्टार बनेंगे और कई सालों तक कंपनी का फेस बनकर रहेंगे. ब्रेकर को 2026 में मेंस रॉयल रंबल मैच और वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-3 बड़े सरप्राइज जो WWE में John Cena के रिटायरमेंट मैच में Triple H फैंस को दे सकते हैं

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर के पास है चैंपियन बनने का मौका?

WWE Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्सम मैच में सीएम पंक को पिन करते हुए ब्रॉन ब्रेकर ने अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में पॉल हेमन ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ब्रेकर मौजूदा समय में जबरदस्त प्रोमो दे रहे हैं. उन्होंने पंक के ऊपर खूब निशाना साधा है. यहां तक कि उन्होंने पंक की पत्नी एजे ली का जिक्र भी किया है.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns और Brock Lesnar ने John Cena को खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट, WWE ने पोस्ट किया धमाकेदार वीडियो

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola