Royal Rumble: आगामी 13 दिसंबर 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event होने वाला है. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि वहां पर जॉन सीना अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. SmackDown के एपिसोड में उनके अंतिम विरोधी का नाम भी सामने आ जाएगा. 2026 का सबसे पहला प्रीमियम लाइव इवेंट Royal Rumble होगा. इसमें होने वाले मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी होती हैं. मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले रेसलर को सीधे रेसलमेनिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलता है. मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत दर्ज करने वाले स्टार के नाम का खुलासा एक रिपोर्ट में कर दिया गया है.
कौन होगा मेंस Royal Rumble 2026 मैच का विजेता?
WrestleVotes के अनुसार 2026 रॉयल रंबल मैच जीतने के सबसे प्रबल दावेदार ब्रॉन ब्रेकर हैं. ब्रेकर पिछले एक साल से Raw में छाए हुए हैं. अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है. WWE भी उन्हें धीरे-धीरे पुश दे रही है. रेसलमेनिया 41 के बाद से पॉल हेमन के साथ ब्रेकर काम कर रहे हैं. इसका मतलब साफ है कि कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. Royal Rumble 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होगा. 28 साल के ब्रेकर अगर वहां पर मेंस रंबल मैच में जीत हासिल करते हैं, तो वह अपने करियर में इतिहास रच देंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE के मेगास्टार को बड़ा झटका, पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए करना होगा लंबा इंतजार!
ब्रॉन ब्रेकर के पास है वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका
Royal Rumble 2026 से पहले ब्रॉन ब्रेकर पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने का मौका भी है. 5 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड में सीएम पंक अपने टाइटल को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पॉल हेमन ने इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया. ब्रेकर अगर मुकाबले में हार भी जाएंगे तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उनके पास मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर रेसलमेनिया में चैंपियन बनने का मौका भी है. आगे जाकर कंपनी के प्लान में बदलाव भी हो सकता है. देखना होगा कि ब्रेकर वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series के बाद SmackDown के पहले शो में क्या होगा? John Cena के टूर्नामेंट का फाइनल मैच
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines