Brock Lesnar: WWE Royal Rumble 2026 अब काफी नजदीक आ गया है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में फैंस को तगड़ा शो देखने को मिलेगा. इससे पहले दर्शकों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. Royal Rumble 2026 में होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉस लैसनर की एंट्री का ऐलान हो गया है. रंबल मैच में अब द बीस्ट का बवाल देखने को मिलेगा. कंपनी ने उन्हें Royal Rumble 2026 के लिए पहले से एडवर्टाइज भी किया था.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का बड़ा ऐलान
Royal Rumble 2026 में ब्रॉक लैसनर के रोल को लेकर अभी तक संशय बरकरार था. कंपनी ने रोमन रेंस की रंबल मैच में एंट्री का ऐलान कुछ दिन पहले एक वीडियो के जरिए कर दिया था. लैसनर को कोई अपडेट नहीं दिया गया था. अब चीजें पूरी तरह से क्लियर हो गई हैं. सऊदी अरब में पहली बार इस पीएलई का आयोजन किया जा रहा है. पैट मैकफी शो के हालिया एपिसोड के दौरान ब्रॉक लैसनर ने होस्ट के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए आगामी रंबल मैच में अपनी एंट्र की पुष्टि की. लैसनर ने कहा,”दोस्तों में रॉयल रंबल में जा रहा हूं. मैं इसका विजेता बनूंगा”. लैसनर बातों ही बातों में अपने सभी दुश्मनों को चेतावनी भी दे दी है.
ये भी पढ़ें:- WWE का प्लान ‘चौपट’, Royal Rumble में टॉप सुपरस्टार का कमबैक हुआ लीक! वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
अंतिम बार WWE टीवी पर कब दिखे थे ब्रॉक लैसनर?
ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था. उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 लगाया था. इसके बाद सीना और लैसनर के बीच रेसलपलूजा इवेंट में मैच हुआ था. सर्वाइवर सीरीज 2025 में लैसनर द विज़न ग्रुप का हिस्सा थे. इस ग्रुप ने रोमन रेंस और उनके साथियों को हराया था. लैसनर ने मैच में खूब बवाल मचाकर सभी की हालत खराब की. विज़न को जीत मिली थी. इसके बाद से टीवी पर लैसनर अभी तक नज़र नहीं आए हैं. अब वो सीधे रंबल मैच में ही दिखने वाले हैं.
ये भी पढ़ें:-इन 3 WWE स्टार्स को Triple H देंगे तोहफा! वापसी के तुरंत बाद जीत सकते हैं 2026 Royal Rumble मैच
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
18 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
22 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines