Brock Lesnar: WWE के वीकली एपिसोड अब बहुत ही शानदार हो रहे हैं. हर शो में में बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में द बीस्ट ब्रॉक लैसनर ने वापसी की. रेड ब्रांड में उनकी एंट्री का ऐलान कंपनी ने पहले ही कर दिया था. लैसनर के साथ इस बार पॉल हेमन भी आए. ब्रॉक ने अपनी तरफ से कोई बात नहीं रखी. वो काफी अच्छे मूड में दिखे. उनका साइड से हेमन ने सारी बातें रखी और उनके फ्यूचर को लेकर बड़ा ऐलान किया.
WWE दिग्गज पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर को लेकर क्या कहा?
पॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर रिंग में आए. हेमन ने लैसनर का शानदार अंदाज में परिचय दिया. हेमन ने रेसलमेनिया में द अंडरटेकर की स्ट्रीक को याद किया. हेमन ने कहा कि इसका अंत लैसनर ने किया था. हेमन ने बताया कि मेन इवेंट में द बीस्ट को जगह मिली थी. हेमन ने कहा कि जो भी रिंग में लैसनर का सामना करने आएगा, उसके मौत के मुंह में जाना पक्का है. हेमन ने कहा कि लॉकर रूम में ऐसा कोई भी आदमी नहीं है जो रेसलमेनिया 42 में लैसनर का सामना कर सके. हेमन ने सभी को रोड टू रेसलमेनिया के दौरान लैसनर का पूरा शेड्यूल सभी को दिखाया. हेमन ने पूरे रोस्टर को लैसनर की तरफ से खुली चुनौती दी. उन्होंने ये भी कहा कि शायद ही कोई उन्हें चैलेंज करेगा.
ये भी पढ़ें:-7 साल बाद Triple H के एरा में WWE के पूर्व चैंपियन की ‘घर वापसी’, फैंस को WrestleMania से पहले मिला बड़ा तोहफा
ब्रॉक लैसनर ने WWE रिंग में अंतिम मैच कब लड़ा था?
ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था. उन्होंने जॉन सीना पर हमला किया. इसके बाद सितंबर में उनका सिंगल मैच सीना के साथ हुआ था. तब से बड़े मौकों पर वो दिखाई दिए हैं. 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ था. मैच में लैसनर ने भी एंट्री की थी. उन्होंने सुप्लेक्स और एफ-5 से बवाल मचाया. लैसनर को एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर एलिमिनेट किया था. इसके बाद से लैसनर टीवी पर दिखाई नहीं दिए थे.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 के लिए ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल मैच का ऐलान, 2026 Royal Rumble मैच के विजेता ने चुना विरोधी
संबंधित खबरें
Roman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
11 hrs agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
12 hrs agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 day agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 day agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
2 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
7 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
9 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines