WWE में कब तक अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बने रहेंगे Drew McIntyre? रिपोर्ट में हुआ बहुत बड़ा खुलासा

हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. फैंस की नजरें अब उनके टाइटल रन पर हैं. उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

WWE

WWE चैंपियन को लेकर अच्छी खबर

Drew McIntyre: 9 जनवरी 2026 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ और अंत में मैकइंटायर ने जीत दर्ज की. मैकइंटायर ने अपने करियर में पहली बार इस टाइटल को हासिल किया. उन्होंने कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. खैर हाल ही में एक रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि मैकइंटायर ज्यादा लंबे समय तक चैंपियन नहीं रहेंगे. ये भी बताया गया कि शायद वो रेसलमेनिया 42 से पहले टाइटल हार सकते हैं. अब उनके फैंस और मैकइंटायर के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को लेकर खुशखबरी

ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से अच्छा काम कर रहे हैं. कोडी रोड्स के खिलाफ पहले भी उन्हें मौके मिले थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. अब जाकर कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया है. फिलहाल सभी को देखना है कि बतौर चैंपियन मैकइंटायर कैसा काम करते हैं. BodySlam.Net की रिपोर्ट के अनुसार रेसलमेनिया 42 तक मैकइंटायर चैंपियन बने रहेंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेगा इवेंट में वो बतौर चैंपियन उतरेंगे. उनके कोडी रोड्स के साथ रीमैच की संभावना भी है. आगे जाकर देखना होगा कि मैकइंटायर के लिए WWE ने क्या प्लान बनाया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Triple H ने Royal Rumble 2026 से पहले WWE में 6 फुट 1 इंच के खतरनाक रेसलर की कराई एंट्री, फैंस हुए खुश!

WWE Royal Rumble 2026 में किसके साथ होगा ड्रू मैकइंटायर का मैच?

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार यूएस से बाहर इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है. सऊदी के साथ WWE ने बड़ी डील साइन की है. इस लिहाज से देखा जाए तो वहां पर फैंस को तगड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. ड्रू मैकइंटायर भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. वो भी अपने टाइटल को दांव पर लगाएंगे. आगामी Saturday Night’s Main Event में डेमियन प्रीस्ट, ट्रिक विलियम्स, सैमी ज़ेन और रैंडी ऑर्टन के बीच फैटल 4वे मैच होगा. इस मुकाबले को जीतने वाले स्टार को रॉयल रंबल मैच में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ टाइटल शॉट मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ