Triple H ने Royal Rumble 2026 से पहले WWE में 6 फुट 1 इंच के खतरनाक रेसलर की कराई एंट्री, फैंस हुए खुश!

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. इससे पहले WWE ने एक खतरनाक रेसलर को साइन किया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE फैंस को मिली खुशखबरी

Triple H: WWE में इस समय Royal Rumble 2026 की तैयारियां चल रही हैं. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. खैर इससे पहले ट्रिपल एच ने WWE में एक पूर्व AEW रेसलर की एंट्री करा दी है, जिनका नाम पावरहाउस हॉब्स है. हॉब्स पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा में चल रहे थे. AEW के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि उन्होंने WWE के साथ डील साइन कर ली है. पहले इस बात की सिर्फ अफवाहें थीं, लेकिन अब ये ऑफिशियल हो गया है.

विज्ञापन

WWE में हुई 122 किलो के रेसलर की एंट्री

पावरहाउस हॉब्स की WWE में एंट्री हो गई है. फाइटफुल के शॉन रॉस सैप ने इस बात को कंफर्म किया कि हॉब्स ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर WWE के साथ अपने करियर को ऑफिशियल बना दिया है. हॉब्स का AEW में सफर 17 जनवरी को खत्म हो गया था. उन्होंने Collision एपिसोड में समोआ जो और कात्सूयोरी शिबाता के साथ टीम बनाकर एडम पेज, माइक बेली और केविन नाइट के साथ मैच लड़ा था. हॉब्स और उनके साथियों को हार का सामना करना पड़ा था. हॉब्स का WWE करियर भी शानदार रहने वाला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी सीधे मेन रोस्टर में एंट्री होगी. WWE उनका प्रयोग मेन रोस्टर में ही करना चाहती है. हॉब्स 6 फुट 1 इंच के हैं और रिंग में वो तगड़ा एक्शन दिखाते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-24 जनवरी को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event का पूरा मैच कार्ड, लाइव एक्शन कब, कहां और कैसे देखें

WWE Royal Rumble 2026 में कौन-कौन से मुकाबले होंगे?

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. शो में मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच होगा. इन मैचों के लिए कुछ स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को शो में डिफेंड करेंगे. एजे स्टाइल्स और गुंथर के बीच भी मैच होगा. अगर स्टाइल्स की मुकाबले में हार होगी, तो फिर उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ