Becky Lynch: WWE में बैकी लिंच का बहुत बड़ा नाम है. विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में उनका बहुत बड़ा रोल है. सबसे बड़ी बात है कि बैकी रेसलमेनिया का मेन इवेंट कर चुकी हैं. खैर बैकी का अब ज्यादा लंबे समय तक रिंग में जलवा देखने को नहीं मिलेगा. उन्होंने कह दिया है कि ये उनका फाइनल रन है. एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने अपने रिटायरमेंट के बारे में बता दिया है. इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस को दुख हो सकता है.
WWE स्टार बैकी लिंच का बड़ा बयान
बैकी लिंच ने पिछले साल रेसलमेनिया में वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में उन्होंने हील टर्न ले लिया था. WWE Unreal के नए सीजन में बैकी लिंच ने अपने करियर से जुड़े कई चीजों पर बात की. उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी बयान दिया. बैकी ने कहा,”मुझे काम करना पसंद है. मुझे फैंस के सामने आना अच्छा लगता है. मुझे रेसलिंग बहुत पसंद है. इसके साथ एक मुश्किल बात भी है, अब मां को काम पर जाना होगा. ये चीज हमेशा भारी पड़ती है. मेरी एक बच्ची है, जिसे मैं छोड़कर जाती हूं. मुझे लगता है कि जब मैं वापस आऊंगी तो वो मुझसे नाराज होगी. शायद ये आखिरी मौका है. ये मेरा फाइनल रन है. ये मेरा आखिरी कॉन्ट्रैक्ट है. मुझे इसका आनंद लेना है.”
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में दांव पर लगेगा वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल! ये 3 स्टार्स CM Punk को दे सकते हैं चुनौती
WWE Raw में बैकी लिंच ने रिटेन किया टाइटल
बैकी लिंच के पास अभी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है. पिछले कुछ महीनों से उनकी राइवलरी मैक्सिकन डुप्री के साथ चल रही है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में बैकी ने अपने टाइटल को डुप्री के खिलाफ डिफेंड किया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मुकाबले का अंत गजब का रहा. बैकी हारने वाली थीं लेकिन नटालिया ने उनका पांव रस्सी पर रख दिया. नटालिया ने डुप्री को धोखा देकर हील टर्न लिया. बैकी ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने डुप्री को मैन हैंडल स्लैम लगाया और पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.
ये भी पढ़ें:-55 साल का WWE दिग्गज जीतेगा 2026 का Royal Rumble मैच! फेमस स्टार ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines