Becky Lynch: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते एक खास सैगमेंट देखने को मिला. एजे ली और बैकी लिंच के ने शब्दों का खूब आदान-प्रदान किया. दोनों काफी गुस्से में थीं. बैकी और ली के बीच ब्रॉल भी होने वाला था, लेकिन मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया. खैर शो में बैकी ज्यादा जवाब ली को नहीं दे पाईं. उन्होंने तुरंत ही सोशल मीडिया पर ली को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?
Raw में पहले एजे ली ने एंट्री की. उन्होंने वुमेंस डिवीजन में अपने दबदबे की बात कही. ली ने कहा कि वो रोस्टर में सभी के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन पहले उन्हें बैकी लिंस से निपटना है. ली ने बैकी को बाहर बुलाया. बैकी ने ली की जमकर बेइज्जती की. एजे ने बैकी को इस बार उनके ऊपर पंच मारने के लिए खूब उकसाया. बैकी ने बहुत कोशिश की, लेकिन वो ली के ऊपर हाथ नहीं उठा पाईं. ये ली की तरफ से एक माइंडगेम था.
बैकी ने अब सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने ली को क्यों नहीं मारा. बैकी ने कहा, “आपको क्या लगता है कि मैं किसी को धोखे से मारूंगी? क्या आपको लगता है कि मैं किसी निहत्थे इंसान को मारूंगी? मैं संस्कारी हूं. मैं सच्ची चैंपियन हूं और इतनी नीच हरकत नहीं करूंगी. एजे ली मैं आपसे ज्यादा चालाक हूं. आप मुझे धोखा नहीं दे सकती हैं.”
ये भी पढ़ें:-WWE में हुई रहस्यमयी बक्से की एंट्री, Elimination Chamber 2026 की रात खुलेगा बहुत बड़ा राज?
WWE Elimination Chamber 2026 में किसकी होगी जीत?
Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच पिछले हफ्ते मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. ली WWE में 11 साल बाद अपना सिंगल मुकाबला लड़ेंगी. उन्हें चैंपियनशिप मैच भी दे दिया गया है. हो सकता है कि वो नई चैंपियन बन जाएं.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में रहस्यमयी बक्से ने मचाई सनसनी!, अंदर हो सकती हैं ये 3 तीन चीजें
संबंधित खबरें
भारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
15 hrs agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
1 day agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
1 day agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
2 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
2 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
3 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
5 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines