AJ Lee Return: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो की शुरुआत ही गजब के अंदाज में हुई. WWE दिग्गज एजे ली ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया. उनका एंट्रेंस म्यूजिक सुनते ही दर्शक खुशी से उछल पड़े थे. ली WWE टीवी में अंतिम बार सर्वाइवर सीरीज 2025 में दिखी थी. वहां पर वो विमेंस वॉरगेम्स मैच में बेबीफेस टीम का हिस्सा थीं. मैच में उनका तगड़ा प्रदर्शन रहा था. ली के वुमेंस रॉयल रंबल मैच में आने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
WWE दिग्गज एजे ली के मैच का ऐलान
Raw की शुरुआत में ही पता चल गया था कि ली शो में मौजूद रहेंगी. बैकस्टेज वो अपने पति सीएम पंक के साथ नज़र आईं. शो की शुरुआत बैकी लिंच ने की. उन्होंने वुमेंस रॉयल रंबल मैच को लेकर बात रखी. बैकी ने कहा कि वो एजे के शो में आने से खुश नहीं हैं. इतने ही में ली ने एंट्री की. दोनों के बीच बातचीत हुई. बैकी काफी गुस्से में थीं. बैकी ने ली को एलिमिनेशन चैंबर में वन-ऑन-वन मैच के लिए चुनौती दी. एजे ने कहा कि वो अपने होमटाउन शिकागो में बैकी का सामना करना पसंद करेंगी. रेसलिंग में वापसी के बाद ली का ये पहला सिंगल्स मैच होगा. 11 साल बाद वो सिंगल्स मैच में नज़र आएंगी. बैकी और ली के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:-WWE इतिहास का सबसे खौफनाक मंजर, जब The Undertaker ने दुश्मन को 16 फीट ऊंचे पिंजरे से फेंका, जान पर आई आफत
क्या WWE Elimination Chamber 2026 में एजे ली बनेंगी चैंपियन?
WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. कंपनी ने शो के लिए बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. एजे ली के पास इस बार चैंपियन बनने का मौका होगा. वो बैकी लिंच के टाइटल रन का अंत कर सकती हैं. कंपनी द्वारा ली को बड़ा पुश दिया जा सकता है. बैकी ने पिछले महीने मैक्सिकन डुप्री को हराकर अपने करियर में दूसरी बार वुमेंस आईसी चैंपियनशिप जीती थी. अब देखना होगा कि वो ली के खिलाफ इसे रिटेन कर पाएंगी या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 9 फरवरी, 2026: Roman Reigns का उड़ा मजाक, दिग्गज ने वापसी कर दिया सरप्राइज
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines