हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AJ Lee ने WWE में 11 साल बाद चैंपियन बनकर रचा इतिहास, Elimination Chamber 2026 में विरोधी को किया चारों खाने चित

WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप एजे ली के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. अंत में ली ने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया.

विज्ञापन
WWE Elimination Chamber 2026

AJ Lee: WWE Elimination Chamber 2026 बहुत ही जबरदस्त रहा. इसका आयोजन शिकागो में हुआ था. इस वजह से सभी की नजरें WWE दिग्गज एजे ली के ऊपर थीं. उन्होंने किसी को निराश नहीं किया. एजे ने बैकी लिंच को हराकर अपने करियर में पहली बार वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. एजे ने कंपनी में 11 साल बाद टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है. जीत के बाद वो बहुत खुश हुईं. फैंस ने भी ली को खूब चीयर किया. शिकागो में चैंपियन बनना उनके लिए बहुत बड़ी बात है. उन्होंने इस बार होमटाउन फैंस को खुश कर दिया.

WWE Elimination Chamber 2026 में हुआ बड़ा मैच

कुछ हफ्ते पहले एजे ली ने Raw में वापसी कर बैकी लिंच का सामना किया था. दोनों के बीच तगड़ी बहस हुई. एजे ने बैकी को टाइटल के लिए चुनौती पेश की. बैकी ने भी हां कह दिया. इसके बाद एजे ने माइंडगेम्स भी खेला. बैकी सोशल मीडिया पर लगातार एजे को धमकियां दे रही थीं. उन्होंने कहा कि वो इस बार एजे को रिटायर करेंगी.

Elimination Chamber 2026 में दोनों स्टार्स के बीच तगड़ मैच हुआ. दोनों ने अच्छे मूव्स लगाए. एजे अपने पुराने ही अंदाज में नज़र आईं. शुरुआत में एजे का दबदबा देखने को मिला. बाद में बैकी ने भी नियंत्रण हासिल किया. बैकी ने एजे की हालत खराब की. इस दौरान रिंग में सन्नाटा था. ली ने वापसी की और खूब पंच बैकी को लगाए. दोनों कई बार मैच जीतने के करीब आईं. बैकी ने कई बार ली को पिन किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. बैकी ने टर्नबकल भी खोला. मैच के अंत में वो उसमें खुद ही टकरा गईं. इसका फायदा ली ने उठाया और बैकी को ब्लैक विडो लॉक में फंसा दिया. बैकी ने तुरंत ही टैपआउट कर लिया. इस तरह ली को जीत मिल गई और वो नई चैंपियन बन गईं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-मौजूदा WWE चैंपियन ने Brock Lesnar को दिया अपनी सफलता का श्रेय, 6 साल पहले द बीस्ट को दी थी शर्मनाक हार

बैकी लिंच ने कब जीता था टाइटल?

बैकी लिंच के लिए 2025 शानदार रहा था. उन्होंने अपने करियर में पहली बार वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप लायरा वैल्किरिया को हराकर जीती. उनका टाइटल रन बढ़िया रहा. बाद में उन्हें मैक्सिकन डुप्री ने हराया. बैकी ने 5 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड में डुप्री को हराकर दोबारा टाइटल अपने नाम किया. बैकी का टाइटल रन इस बार 54 दिन चला. एजे अब नई चैंपियन बन गई हैं. बैकी और ली के बीच आगे जाकर रीमैच भी देखने को मिल सकता है. रेसलमेनिया 42 में दोनों की फिर से टक्कर हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns का दबदबा, John Cena सहित ये 5 दिग्गज कभी नहीं दे पाए मात


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola