WWE में Roman Reigns का दबदबा, John Cena सहित ये 5 दिग्गज कभी नहीं दे पाए मात

WWE में रोमन रेंस का करियर बहुत शानदार रहा है. वो दिग्गजों को हरा चुके हैं. रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. कुछ दिग्गज हैं जो कभी भी रेंस को हरा नहीं पाए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस का WWE में जलवा

Roman Reigns: WWE मेन रोस्टर में 2012 में रोमन रेंस ने कदम रखा था. इसके बाद से उनका रन शानदार रहा है. दिग्गजों के साथ उनके मैच हो चुके हैं. 2020 से 2024 का सफर तो उनके लिए बहुत मस्त रहा. 1316 दिनों तक वो चैंपियन रहे. रेंस को अब पूरी दुनिया जानती है. जहां भी वो जाते हैं, वहां पर उन्हें प्यार मिलता है. रेंस को रिंग में बहुत कम बार हार का सामना करना पड़ा है. वो हमेशा अपने विरोधियों पर हावी रहे हैं. यहां हम पांच दिग्गजों की बात करेंगे जो अपने करियर में कभी भी रेंस को नहीं हरा पाए.

विज्ञापन

द अंडरटेकर

द अंडरटेक का 30 साल का करियर बहुत ही जबरदस्त रहा. कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया. अब वो बैकस्टेज काम करते हैं. 2017 के Wrestlemania में टेकर और रोमन रेंस के बीच टक्कर हुई थी. वहां पर रेंस ने दिग्गज को हराया था. Wrestlemania में डेडमैन के करियर की ये दूसरी हार थी.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

लिस्ट में रैंडी ऑर्टन का नाम थोड़ा चौंकाने वाला नाम है. ऑर्टन और रोमन रेंस की राइवलरी कई बार रह चुकी है. ऑर्टन कभी भी अपने करियर में रेंस को हरा नहीं पाए हैं. दोनों के बीच 20 से ज्यादा मुकाबले हो चुके हैं. हर बार रेंस ही जीत के साथ रिंग से बाहर निकले हैं. ऑर्टन अगर फ्यूचर में रेंस को हराएंगे ये उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी.

विज्ञापन

गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग ने 2025 में WWE से संन्यास ले लिया था. अपने आखिरी मैच में उन्हें गुंथर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. गोल्डबर्ग भी रोमन रेंस को हरा नहीं पाए हैं. दोनों के बीच Elimination Chamber 2022 में मुकाबला हुआ था. वहां रोमन ने आसानी से गोल्डबर्ग को हरा दिया था. मुकाबले में दिग्गज का प्रदर्शन खास नहीं रहा था.

जॉन सीना

जॉन सीना ने 2025 के अंत में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. सीना ने संन्यास ले लिया है. सीना भी अपने करियर में रोमन रेंस को हरा नहीं पाए हैं. दोनों के बीच दो बार टक्कर हुई है. दोनों में रेंस विजेता रहे हैं. रेंस को ना हराने का मलाल जरूर सीना को होगा. सीना ने अपने करियर में कभी भी हार नहीं मानी है.

विज्ञापन

ऐज

ऐज का WWE करियर भी जबरदस्त रहा. 2011 तक उन्होंने खतरनाक मैच लड़े. ऐज ने 2020 के रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी. इसके बाद कंपनी में जबरदस्त काम किया. ऐज भी रोमन रेंस को हराने में नाकाम रहे. ऐज और रेंस के बीच दो मुकाबले हुए. दोनों में रोमन ने ही बाजी मारी. ऐज बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ