Jey Uso: WWE SmackDown की शुरुआत इस हफ्ते गजब की रही. बैकस्टेज रोमन रेंस के भाई के ऊपर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया. उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. बड़ी बात ये है कि जे अब आगामी मेंस चैंबर मैच से भी बाहर हो गए हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि जे के ऊपर आखिर हमला किसने किया. उस मिस्ट्री मैन का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने जे के ऊपर अटैक किया हो सकता है.
ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल
लोगन पॉल ने मेंस चैंबर मैच में क्वालिफाई कर जे उसो की जगह ले ली है. पॉल हेमन का द विज़न ग्रुप कुछ भी करने को तैयार है. हेमन के दिमाग में एक ही चीज है कि चैंबर मैच में उनके ग्रुप से कोई नहीं है. आप सभी जानते हैं कि हेमन बहुत चालाक हैं. हो सकता है कि उन्होंने ही ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल को जे उसो के ऊपर बैकस्टेज हमला करने के लिए कहा हो. जे के ऊपर अटैक के बाद हेमन ने निक एल्डिस से लोगन पॉल के लिए मैच की मांग की थी. तो शक के घेरे में थ्योरी और लोगन भी हैं.
ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 से पहले WWE को मिले अचानक नए चैंपियंस, दिग्गजों की बादशाहत हुई खत्म
ड्रू मैकइंटायर
WWE SmackDown में अनडिस्प्यूटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने बवाल मचाया हुआ है. वो अपने विरोधियों को मजा चखाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. जे उसो के साथ भी मैकइंटायर की राइवलरी रह चुकी है. मैकइंटायर एक ऐसे शख्स हो सकते हैं जिन्होंने जे के ऊपर हमला किया हो. मैकइंटायर ने ब्लू ब्रांड में खूब अराजकता फैलाई है. उनसे जनरल मैनेजर निक एल्डिस भी परेशान हैं.
कोडी रोड्स
कोडी रोड्स के ऊपर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है. चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन भी हैं. कोडी की ऑर्टन और जे उसो के साथ अच्छी दोस्ती है. कोडी नहीं चाहते होंगे कि इतने बड़े मैच में वो अपने दोस्तों का सामना करें. इस वजह से उन्होंने अपन बोझ कम करने के लिए जे के ऊपर हमला किया हो सकता है. कोडी ने दिमाग लगाया हो सकता है कि अगर जे की जगह कोई और आएगा तो उसके ऊपर आसानी से हमला कर सकते हैं.
जेकब फाटू
जेकब फाटू चैंबर मैच में जगह नहीं बना पाए थे. उन्हें शायद इस बात का मलाल हो कि वो ड्रू मैकइंटायर को चुनौती नहीं दे पाएंगे. मैकइंटायर से भिड़ने के लिए फाटू कोई भी बड़ा कदम उठाने को तैयार हैं. हो सकता है कि चैंबर मैच में जाने के लिए जे उसो के ऊपर बैकस्टेज फाटू ने हमला किया. आप सभी जानते हैं कि फाटू ऐसे कामों में बहुत माहिर हैं. एक बुरी बात ये रही कि लोगन पॉल को हराने में फाटू कामयाब नहीं रहे. ड्रू मैकइंटायर की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब वो चैंबर मैच में नज़र नहीं आएंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown में नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर का खुलासा, शक्ल देख रेसलर्स और फैंस का चकरा गया सिर
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
13 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
15 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines