हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूट्यूब पर WWE के अब तक के सबसे ज्यादा नापसंद किए गए 5 वीडियो, The Rock और Cody Rhodes पर भड़के फैंस

WWE के कुछ स्टार्स और उनके सैगमेंट को सोशल मीडिया पर ज्यादा सफलता नहीं मिली है. इन्हें यूट्यूब पर खूब नापसंद किया है. कंपनी को भी इनकी वजह से काफी नुकसान हुआ है. आइए आपको इन वीडियो के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
इन WWE स्टार्स को फैंस ने दिया झटका

WWE Most Disliked Videos: WWE ने अब अपना बिजनेस पूरी दुनिया में फैला लिया है. खासकर ट्रिपल एच के एरा में तो गजब का काम हो रहा है. कंपनी की सोशल मीडिया पर भी नजरें रहती हैं. सभी प्लेटफॉर्म से बढ़िया कमाई होती है. कंपनी अपने सभी प्रीमियम लाइव इवेंट और वीकली शोज के वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड करती है. वहां पर कुछ सैगमेंट ऐसे होते हैं जो डिसलाइक की वजह से चर्चा में आ जाते हैं. फैंस का प्यार इन्हें नहीं मिल पाता है. यहां पर हम आपको यूट्यूब पर WWE के अब तक के सबसे ज्यादा नापसंद किए गए पांच वीडियो के बारे में बताएंगे.

द रॉक पर भड़के फैंस

2024 का रॉयल रंबल कोडी रोड्स ने जीता था. उन्होंने रेसलमेनिया में रोमन रेंस को टाइटल के लिए चुनौती दी. 2 फरवरी को हुए SmackDown के एपिसोड में अचानक आकर द रॉक ने कोडी की जगह ले ली. वहां से कंपनी ने रेंस और रॉक के मैच का प्लान बनाया. इस वीडियो को यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा डिसलाइक मिले थे. कोई नहीं चाहता था कि कोडी की जगह द रॉक लें. कंपनी को कोडी की वजह से ही बाद में रेंस और रॉक का मैच रद्द करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में आएगा Stone Cold Steve Austin का तूफान!, 6 साल बाद इस बड़े शो में कर सकते हैं वापसी

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन ने कीं सारी हदें पार

2009 में बतौर हील रैंडी ऑर्टन ने गजब का काम किया. उनकी राइवलरी ट्रिपल एच के साथ भी रही. 23 मार्च 2009 को Raw के एपिसोड में ऑर्टन ने द गेम को हथकड़ी से रिंग में बांध दिया था. इसके बाद ऑर्टन ने हजारों लोगों के सामने ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन को किस किया. ये सैगमेंट काफी विवादों में रहा था. इसके वीडियो को यूट्यूब पर पर 2 लाख से ज्यादा डिसलाइक मिले.

कोडी रोड्स की जीत

एलिमिनेशन चैंबर 2026 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की. मैच में मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा. कोडी नए चैंपियन बने. कोई भी कोडी को चैंपियन बनते हुए नहीं देखना चाहता था. कंपनी ने मैकइंटायर का 56 दिन में ही टाइटल रन खत्म करा दिय. इस मैच के वीडियो को यूट्यूब पर डेढ़ लाख से ज्यादा डिसलाइक मिले हैं.

विज्ञापन

WrestleMania 41 में जे उसो की जीत

WrestleMania 41 में जे उसो ने गुंथर को हराकर अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. जे ने रॉयल रंबल मैच जीतकर जे को अपना विरोधी चुना था. जे की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उन्हें प्यार नहीं मिला. उनकी जीत के वीडियो को यूट्यूब पर 1 लाख से ज्यादा डिसलाइक मिले हैं. जे की इस शानदार जीत का ज्यादा लोगों ने पसंद नहीं किया.

जे उसो की ऑस्टिन थ्योरी पर जीत

रोड टू रेसलमेनिया 41 के दौरान जे उसो और गुंथर की शानदार राइवलरी देखने को मिली थी. वैसे कंपनी ने 2025 में जे को बिना बात के कई बार पुश दिया. 17 मार्च 2025 को Raw में जे उसो ने ऑस्टिन थ्योरी को एक मिनट में हरा दिया. ये बात किसी को पसंद नहीं आई. यूट्यूब पर जे के इस मुकाबले को 90 हजार से ज्यादा डिसलाइक मिले. सोशल मीडिया पर पिछले साल जे को हर बार बड़ा झटका ही लगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WWE दिग्गज The Undertaker के एंट्रेंस म्यूजिक पर की धांसू एंट्री, देखें वायरल वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola