WWE Superstars Salary: पिछले कुछ सालों में WWE एक अलग लेवल पर पहुंच गया है. ट्रिपल एच एरा में बहुत बदलाव आ गए हैं. नेटफ्लिक्स पर अब WWE चला गया है. कमाई ने तो सातवां आसमान छू लिया है. सबसे बड़ी बात है कि रेसलर्स को अच्छा पैसा मिल रहा है. आज जिसे भी नई डील मिलती है उसमें हर चीज बढ़ाया जाता है. सभी स्टार्स को अब काफी अच्छी सुविधाएं मिलती हैं. 2025 खत्म होने वाला है. ऐसे में हम आपको यहां 888sport.com के माध्यम से बताएंगे कि सबसे ज्यादा सैलरी के मामले में कौन पांच स्टार्स टॉप पर हैं.
रोमन रेंस
2025 में सबसे ज्यादा सैलरी के मामले में रोमन रेंस ऊपर हैं. कंपनी से उन्हें 15 मिलियन डॉलर मिलता हैं. रेंस यह चीज डिजर्व भी करते हैं. 2020 के बाद से उन्होंने जबरदस्त काम किया है. 1316 दिन तक वह चैंपियन रहे. आज वह WWE के एक ब्रांड हैं. पूरी दुनिया में उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सबसे बड़ी बात है कि रेंस अकेले ही कंपनी को धमाकेदार बिजनेस लाकर देते हैं.
कोडी रोड्स
कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में वापसी की थी. इस बार वह एक अलग मूड के साथ आए थे. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया और अपनी मेहनत के बल पर वह टॉप स्टार बन गए हैं. सबसे ज्यादा कमाई के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें 10 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. कोडी इस समय WWE के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 का संभावित मैच कार्ड: जानिए Roman Reigns और Brock Lesnar किस मैच में मचाएंगे तबाही?
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन कई सालों से वफादारी के साथ WWE में काम कर रहे हैं. मौजूदा समय में कंपनी में सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में वह मौजूद हैं. उनके पुराने सभी साथी रिटायर हो चुके हैं. ऑर्टन की फैन-फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. WWE द्वारा लैजेंड किलर को 10 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. ऑर्टन अभी रिटायरमेंट के मूड में नहीं है. आगे जाकर उनकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है.
सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस का फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल होना पक्का है. बहुत कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया है. सैथ मौजूदा समय में WWE टीवी पर नहीं क्योंकि शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें हाल ही में बाहर होना पड़ा. उन्हें मजबूरन अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. रॉलिंस को WWE से 9 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है.
ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर का नाम आज टॉप स्टार्स की लिस्ट में आता है. इस मुकाम तक वह आसानी से नहीं पहुंचे हैं. अपनी मेहनत, एक्शन, लगन और दमदार प्रदर्शन से उन्होंने खूब नाम कमाया है. 2020 के बाद से उनकी फैन-फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ. मैकइंटायर को कंपनी द्वारा 8 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. कहीं ना कहीं यह मैकइंटायर के लिए बहुत अच्छी चीज है.
ये भी पढ़ें:-WWE में The Rock के फाइनल बॉस गिमिक की जल्द होगी वापसी, मौजूदा चैंपियन ने भरी हुंकार
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines