Cody Rhodes vs Drew McIntyre: WWE SmackDown का इस हफ्ते का शो बहुत ही शानदार होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. एपिसोड में सबसे बड़ा मैच कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच होगा. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए 3 Stages of Hell मैच तय किया गया. ये मुकाबला आसानी से खत्म नहीं होगा. कोई ना कोई बड़ा बवाल मैच में जरूर खड़ा होगा. इस आर्टिकल में हम उन 4 स्टार्स की बात करेंगे जो इस बड़े मैच में दखलअंदाजी कर गदर मचा सकते हैं.
जेकब फाटू
अक्टूबर 2025 में बैकस्टेज किसी ने जेकब फाटू के ऊपर हमला कर दिया था. इसके बाद से अभी तक वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. फाटू का ड्रू मैकइंटायर के साथ ही मैच होने वाला था. अभी तक पता नहीं है कि उनके ऊपर हमला किसने किया था. कोडी रोड्स और मैकइंटायर में से कोई एक वो शख्स हो सकता है. फाटू की वापसी की अफवाहें भी सामने आई हैं. हो सकता है कि वो आगामी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर दखलअंदाजी करें.
ये भी पढ़ें:-WWE ने कंपनी की बड़ी चैंपियनशिप खाली होने का किया ऑफिशियल ऐलान, जल्द फैंस को मिलेगा नया चैंपियन
रैंडी ऑर्टन
पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए थे. बैकस्टेज रैंडी की मुलाकात कोडी रोड्स के साथ भी हुई. ऑर्टन ने कहा कि वो कोडी को टाइटल के लिए चुनौती पेश करेंगे. वैसे अभी तक ऑर्टन ने हमेशा बड़े मौके पर कोडी का साथ दिया है. इस बार भी वो कुछ ऐसा कर सकते हैं. 3 Stages of Hell मैच में ऑर्टन की दखलअंदाजी हो सकती है. उनकी वजह से मैच का नतीजा पलट सकता है.
रोमन रेंस
सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से रोमन रेंस अभी तक टीवी पर नहीं आए हैं. वहां पर मेंस वॉरगेम्स मैच में हार के बाद कोडी रोड्स और रोमन के बीच अनबन हुई थी. इसके बाद से कहा जा रहा है कि दोनों के बीच तीसरा मैच जल्द होगा. हाल ही में अफवाहें सामने आई कि रेंस ब्लू ब्रांड में वापसी कर सकते हैं. रेंस ब्लू ब्रांड में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर बवाल खड़ा कर सकते हैं.
ओबा फेमी
ओबा फेमी ने हाल ही में NXT चैंपियनशिप छोड़ दी है. अब उनकी मेन रोस्टर में एंट्री होने वाली है. फेमी का कुछ समय पहले कोडी रोड्स के साथ भी टाइटल vs टाइटल मैच हुआ था. कंपनी द्वारा फेमी की दुश्मनी ड्रू मैकइंटायर के साथ भी शुरू कराई जा सकती है. फेमी को बड़ा मौका दिया जा सकता है. इस लिहाज से देखा जाए तो फेमी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में आकर दखलअंदाजी कर सकते हैं. उनकी वजह से मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown की टाइमिंग में फिर हुआ बड़ा बदलाव, भारतीय फैंस की खराब होगी नींद!
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
9 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
10 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines