3 सुपरस्टार्स जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में वापसी कर धमाल मचा सकते हैं

WWE Saturday Night’s Main Event से पहले रेड ब्रांड का एपिसोड शानदार होने की उम्मीद है. फैंस को वहां पर सरप्राइज मिल सकते हैं. कुछ बड़े स्टार्स की वापसी लगभग पक्की लग रही है.

WWE

क्या इन WWE स्टार्स की होगी वापसी?

WWE Raw: 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. इससे पहले Raw के अंतिम एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड का शो अच्छा नहीं रहा था. ट्रिपल एच के दावे के बावजूद फैंस के हाथ मायूसी लगी. कंपनी शायद अब इस हफ्ते के शो को धमाकेदार बनाने की कोशिश करेगी. ऐसे में कुछ स्टार्स को वापस लाया जा सकता है. यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में वापसी कर धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम को द विज़न ग्रुप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. मैच के अंत में ब्रेकर ने ही पंक को पिन करते हुए टीम को जीत दिलाई. पंक पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में नहीं आए. बताया गया कि वो इंजरी से जूझ रहे हैं. ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर दी है. 5 जनवरी 2026 को दोनों के बीच मैच होगा. पंक अब इस हफ्ते Raw में वापसी कर ब्रेकर को जवाब दे सकते हैं. वहां पर तगड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

बैकी लिंच

Survivor Series 2025 में हुए विमेंस वॉरगेम्स मैच में हील टीम का हिस्सा बैकी लिंच थीं. एजे ली ने लिंच को ही पिन करते हुए बेबीफेस टीम को जीत दिलाई. पिछले हफ्ते बैकी Raw में नज़र नहीं आईं. उन्होंने वापसी के लिए कंपनी के सामने कुछ शर्ते रखी हुई हैं. बैकी इस हफ्ते रेड ब्रांड में आकर धमाल मचा सकती हैं. एडम पीयर्स और रेफरी से वो काफी गुस्से में हैं. बैकी अगर आएंगी, तो फिर कुछ ना कुछ बड़ा होना पक्का है.

विज्ञापन

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर ने Raw से पहले एक रहस्यमयी पोस्ट डालकर सभी को चौंका दिया है. ऐसा लगता है कि वो रेड ब्रांड के एपिसोड में आने वाले हैं. उन्होंने 2020 में हुए अपने अंतिम मैच की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. साथ ही साथ एक गुप्त संदेश भी दिया है. उनके पोस्ट से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. अब माना जा रहा है कि Raw के एपिसोड में टेकर वापसी कर कोई ना कोई बड़ा कारनामा कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ