WWE Stars Return: WWE Raw का 12 जनवरी को होने वाला शो जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया प्रांत के डसेलडोर्फ शहत में स्थित PSD बैंक डोम में आयोजित किया जाएगा. Royal Rumble 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में सभी वीकली एपिसोड धमाकेदार होने की उम्मीद है. बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नजरें हैं. WWE का मौजूदा समय में इंटरनेशनल टूर जबरदस्त चल रहा है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो Raw के एपिसोड में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं.
एलए नाइट
2025 में एलए नाइट ने जबरदस्त काम किया. करीब 60 मुकाबले उन्होंने लड़े. 8 दिसंबर 2025 को हुए Raw के एपिसोड में नाइट के ऊपर बैकस्टेज लोगन पॉल और ब्रॉन्सन रीड ने खतरनाक अटैक किया था. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. Raw के आने वाले शो में नाइट की वापसी हो सकती है. Fightful Select ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस बार मेगास्टार वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-Drew McIntyre के WWE चैंपियन बनने से कुछ घंटे पहले बैकस्टेज क्या मीटिंग हुई? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
रोमन रेंस
रोमन रेंस भी अपनी वापसी के करीब हैं. सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से ट्राइबल चीफ टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. उनकी एंट्री की भी चर्चा चल रही है. रोमन रॉयल रंबल 2026 का भी हिस्सा हैं. शो के लिए उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. इस लिहाज से देखा जाए तो अब उनकी वापसी बनती है. रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में आकर अपने फैंस को खुश कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि रेंस के आने से कंपनी को बहुत फायदा होगा.
चैड गेबल
चैड गेबल पिछले साल शोल्डर इंजरी के कारण बाहर हुए थे. अब उनकी वापसी की खबरें भी सामने आ रही हैं. हाल ही में उनके ट्रेनिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. उनकी बॉडी जबरदस्त लग रही थी. गेबल रेड ब्रांड के आगामी एपिसोड में आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. गेबल को इस बार बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जा सकता है. 2025 उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा था.
ये भी पढ़ें:-जर्मनी में होने वाले WWE Raw की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE?
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines