जर्मनी में होने वाले WWE Raw की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE?

WWE Raw का इस हफ्ते का शो जर्मनी से लाइव आएगा. सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. सबसे बड़ी बात है कि शो की टाइमिंग में भी बदलाव हो गया है. आइए आपको बताते हैं कि भारत में एपिसोड की शुरुआत कब होगी.

WWE

WWE Raw की टाइमिंग में बदलाव

WWE Raw: WWE Royal Rumble 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इससे पहले होने वाली सभी वीकली एपिसोड काफी महत्वपूर्ण हैं. WWE का मौजूदा समय में इंटरनेशनल टूर भी चल रहा है. Raw का 12 जनवरी को होने वाला शो जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया प्रांत के डसेलडोर्फ शहत में स्थित PSD बैंक डोम में आयोजित किया जाएगा. शो में बड़े स्टार्स को एडवर्टाइज किया गया है. जर्मनी में शो होने की वजह से टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है. खासतौर पर भारतीय फैंस की नींद खराब हो सकती है.

विज्ञापन

WWE Raw की शुरुआत कब होगी?

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. इस बार सभी देशों में अलग-अलग टाइम पर रेड ब्रांड के शो की शुरुआत होगी. भारत में 13 जनवरी मंगलवार सुबह 12:30 बजे से शो का प्रसारण होगा और इसका अंत रात में करीब 3 बजे होगा. इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय फैंस को तगड़ा एक्शन देखने के लिए रात की नींद खराब करनी पड़ेगी. आपको बता दें भारत में WWE के सभी शोज का प्रसारण Netflix पर होता है.

विज्ञापन

WWE Raw में होंगे बड़े मैच

WWE Raw की शुरुआत इस हफ्ते नई विमेंस टैग टीम चैंपियन इयो स्काई और रिया रिप्ली करेंगी. दोनों ने पिछले हफ्ते काबुकी वॉरियर्स को हराया था. शो में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक भी एंट्री करेंगे. वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ का जलवा भी देखने को मिलेगा. शो का सबसे बड़ा मैच गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच होगा. ये फैंस के लिए ड्रीम मैच है. पेंटा और ड्रेगन ली की टक्कर ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन्सन रीड से होगी. राकेल रॉड्रिगेज ने पिछले हफ्ते विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर के ऊपर जानलेवा हमला किया था. इस हफ्ते राकेल इस बारे में अपने विचार प्रकट करेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ