Brock Lesnar: WWE Royal Rumble 2026 बहुत नजदीक है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. सभी इसके लिए तैयार हैं. ब्रॉक लैसनर को भी शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है. उम्मीद के मुताबिक वो मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. लैसनर का हमेशा रिंग में प्रदर्शन बेहतरीन रहता है. इस बार उन्हें थोड़ा सावधानी बरतनी होगी. रोस्टर में तगड़े पहलवान मौजूद हैं. यहां हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जो मेंस रंबल मैच में लैसनर के एलिमिनेट कर सकते हैं.
रोमन रेंस
ब्रॉक लैसनर के लिए रोमन रेंस हमेशा से बड़ा खतरा रहे हैं. दोनों की राइवलरी काफी भयंकर रही है. जब भी लैसनर और रोमन रिंग में आते हैं तो तोड़फोड़ होना पक्का है. रेंस एक ऐसे स्टार हैं जो लैसनर को आसानी से धराशाई कर सकते हैं. पिछले साल सर्वाइवर सीरीज में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में दोनों की टक्कर हुई थी. आगामी रॉयल रंबल मैच में लैसनर को रेंस से सतर्क रहना होगा. रोमन किसी मौके पर लैसनर को स्पीयर मारकर रिंग के बाहर कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि दोनों आमना-सामना होगा पक्का है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाई का खतरे में पड़ा टाइटल रन! अनुपस्थिति के बीच फैंस के लिए आई बुरी खबर
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर रॉयल रंबल मैच जीतने की कसम खा चुके हैं. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. सबसे बड़ी बात है कि उनके साथ लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन्सन रीड भी हैं. ये तीनों स्टार्स कह चुके हैं कि वो ब्रेकर की मदद करेंगे. ब्रेकर की रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर से भी टक्कर होग. ब्रेकर के पास इतनी पावर है कि वो लैसनर को एलिमिनेट कर सभी को चौंका सकते हैं. दोनों की राइवलरी को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी इस तरह का प्लान बना सकती है.
कोडी रोड्स
कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी तगड़ी रह चुकी है. लैसनर के ऊपर रोड्स भारी पड़े थे. आगामी रॉयल रंबल मैच में रोड्स भी एंट्री करने वाले हैं. सबसे पहली उन्होंने ही अपने नाम की घोषणा की थी. लैसनर को रोड्स से भी सावधान रहना पड़ेगा. रोड्स मौके पर चौका मारकर लैसनर को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. रोड्स और लैसनर अभी भी एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 का अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns किस मैच में मचाएंगे बवाल?
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines