WWE Stars: WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. नए चैंपियन देखने को मिले हैं. कुछ स्टार्स को तगड़ा पुश दिया गया है. लगातार बदलाव भी हो रहे हैं. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने ये भी बता दिया है कि आगे जाकर बड़े सरप्राइज मिलेंगे. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. मौजूदा समय में कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें बड़ा झटका लग सकता है. 2026 में इनका चैंपियन बनना अब काफी मुश्किल है.
कोडी रोड्स
कोडी रोड्स के लिए 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. पिछले हफ्ते SmackDown में ड्रू मैकइंटायर ने उन्हें हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. रोड्स ने कह दिया है कि वो अब रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. ऐसा लगता है कि 2026 में रोड्स का दोबारा चैंपियन मुश्किल है. ट्रिपल एच शायद अब उन्हें मौका देने के मूड में नहीं हैं. ये कहीं ना कहीं कोडी के लिए बुरी खबर है. वैसे भी किसी ने सोचा नहीं था कि अभी कोडी का टाइटल रन खत्म होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Roman Reigns को लेकर बुरी खबर, टाइटल जीतने के लिए करना पड़ेगा इंतजार!
ब्रॉक लैसनर
पिछले साल समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की थी. इसके बाद से वो कुछ बड़े मौकों पर नज़र आए हैं. सर्वाइवर सीरीज 2025 में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया था. आगामी रॉयल रंबल और रेसलमेनिया के लिए भी उन्हें एटवर्टाइज किया जा रहा है. लैसनर का भी 2026 में वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल है. ट्रिपल एच शायद ही उन्हें अब मौका देंगे. वैसे भी लैसनर पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं.
सैथ रॉलिंस
पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण सैथ रॉलिंस एक्शन से बाहर हो गए थे. उन्हें अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी थी. रॉलिंस को WWE में वापसी करने में अभी कुछ समय और लगने वाला है. रॉलिंस ने पिछले साल द विज़न ग्रुप बनाया था, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं. रॉलिंस का आते ही चैंपियन बनना मुश्किल है. अब उन्हें इस काम में समय लग सकता है. 2026 में उनका भी चैंपियन बनना काफी मुश्किल है.
ये भी पढ़ें:-3 बड़े मैच जो Triple H ने WWE Royal Rumble 2026 में जरूर कराने चाहिए, फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियन
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines