3 बड़े मैच जो Triple H ने WWE Royal Rumble 2026 में जरूर कराने चाहिए, फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियन

WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. कंपनी ने अभी तक तीन मैच शो के लिए बुक किए हैं. ट्रिपल एच अब पीएलई में कम मैच कराते हैं. उन्हें कुछ मुकाबले में आगामी इवेंट में जरूर कराने चाहिए.

WWE

WWE Royal Rumble 2026

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. 31 जनवरी को सऊदी अरब में शानदार इवेंट देखने को मिलेगा. ये 2026 का पहला धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट होगा. आपने पिछले कुछ सालों में देखा होगा कि ट्रिपल एच पीएलई में ज्यादा मुकाबले नहीं रखते हैं. Royal Rumble 2026 में भी ऐसा ही होगा. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स के अलावा शायद तीन मैच और रखे जा सकते हैं. इस आर्टिकल में हम तीन बड़े चैंपियनशिप मैचों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने आगामी Royal Rumble में जरूर कराने चाहिए.

विज्ञापन

विमेंस चैंपियनशिप मैच

जार्डिन ग्रेस ने हाल ही में SmackDown में कदम रखा है. कंपनी ने संकेत दे दिए हैं कि उन्हें बड़ा पुश मिलेगा. ग्रेस ने NXT में बढ़िया काम किया था. उनकी फिजिक काफी तगड़ी है. ग्रेस ने मेन रोस्टर में आते ही बता दिया है कि वो विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल को चुनौती देने वाली हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने टाइटल अपने हाथ में उठाया. कार्गिल ने पिछले साल नवंबर में टाइटल जीता था. तब से उन्होंने इसे डिफेंड नहीं किया है. ट्रिपल एच को Royal Rumble 2026 में कार्गिल और ग्रेस के बीच मैच बुक करना चाहिए.

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

हाल ही में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. उन्होंने अपने करियर में पहली बार इस टाइटल को जीता. Royal Rumble 2026 में मैकइंटायर टाइटल डिफेंड करने वाले हैं. 24 जनवरी को Saturday Night’s Main Event में होने वाले फैटल 4वे मैच से पता चलेगा कि मैकइंटायर का मैच किसके साथ होगा. इस मुकाबले में रैंडी ऑर्टन भी शामिल हैं. ट्रिपल एच ने Royal Rumble 2026 में मैकइंटायर और ऑर्टन का मैच बुक करना चाहिए.

विज्ञापन

विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मौजूदा समय में स्टेफनी वकेर के पास है. उनकी राइवलरी राकेल रॉड्रिगेज के साथ चल रही है. राकेल ने हाल ही में उनके ऊपर खतरनाक हमला भी किया था. राकेल के पांव में इंजरी भी आ गई थी. ट्रिपल एच ने Royal Rumble 2026 में इन दोनों स्टार्स के बीच मैच बुक जरूर करना चाहिए. हो सकता है कि राकेल इस बार नई चैंपियन बन जाएं. उन्हें मौजूदा समय में तगड़े पुश की जरूरत भी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ