Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है क्योंकि इसका आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होगा. पहली बार सऊदी की धरती में इस पीएलई का प्रसारण होने वाला है. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है, जिसमें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच भी शामिल हैं. मेंस और विमेस रंबल मैच का विजेता कौन होगा ये सबसे बड़ा सवाल है. कुछ स्टार्स की किस्मत खुल सकती है. यहां पर तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें Royal Rumble 2026 में ट्रिपल एच बड़ा पुश दे सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर के लिए 2025 काफी शानदार रहा है. पॉल हेमन के साथ वो काम कर रहे हैं. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है. ब्रेकर का आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है. ब्रेकर को Royal Rumble 2026 में बड़ा पुश मिल सकता है. वो मेंस रॉयल रंबल मैच के विजेता बन सकते हैं. इसके जरिए वो रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच हासिल कर सकते हैं. ब्रेकर ने अभी तक अपने कार्य से सभी का दिल जीता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में रिटायरमेंट लेगा 8 बार का पूर्व चैंपियन! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
रोमन रेंस
रोमन रेंस के लिए 2025 खास नहीं रहा है. सात मुकाबले उन्होंने लड़े, जिसमें से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. ज्यादातर वो ब्रेक पर ही रहे. रेंस 2026 को खास बनाना चाहेंगे. रेंस की खऱाब बुकिंग के लिए सभी ट्रिपल एच को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. द गेम अपनी गलती को सही कर सकते हैं. वो रेंस को मेंस रॉयल रंबल मैच का विजेता बनाकर उन्हें तगड़ा पुश दे सकते हैं. वैसे रोमन इस बार जीत के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं.
जॉर्डिन ग्रेस
जॉर्डिन ग्रेस बहुत ही मजबूत महिला रेसलर हैं. NXT में उन्होंने शानदार काम किया. हाल ही में उन्हें SmackDown रोस्टर में शामिल किया गया है. विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल को चेतावनी दे चुकी हैं. ऐसा लगता है कि उन्हें लेकर ट्रिपल एच ने बड़ा प्लान तैयार किया है. ग्रेस विमेंस रॉयल रंबल मैच की विजेता बन सकती हैं. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में उनका मुकाबला कार्गिल के साथ हो सकता है. ग्रेस को बड़ा पुश मिलना तय लग रहा है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw प्रीव्यू (26 जनवरी, 2026): Roman Reigns के भाइयों को मिलेंगे नए विरोधी, Royal Rumble से पहले मचेगा बवाल
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
19 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
23 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines