WWE Royal Rumble 2026 में रिटायरमेंट लेगा 8 बार का पूर्व चैंपियन! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

WWE Royal Rumble 2026 में एजे स्टाइल्स का मुकाबला गुंथर के साथ होने वाला है. मैच में एक बड़ी शर्त भी जुडी हुई है. 2026 में एजे रिटायरमेंट भी लेने वाले हैं. उन्हें लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है.

WWE

WWE दिग्गज को लेकर बड़ी खबर

Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार इस पीएलई का प्रसारण यूएस के बाहर से हो रहा है. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. खैर एक बड़ी खबर अब सामने आ रही है. ऐसा लगता है कि 8 बार के WWE चैंपियन और दिग्गज एजे स्टाइल्स Royal Rumble 2026 में रिटायरमेंट ले लेंगे. रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स को लेकर चौंकाने वाला अपडेट

एजे स्टाइल्स ने पिछले साल बता दिया था कि 2026 उनका अंतिम होगा. वो इसके बाद इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. स्टाइल्स का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. WWE में आने से पहले ही वो छा गए थे. PWInsider की नई रिपोर्ट के अनुसार एजे स्टाइल्स Royal Rumble 2026 में रिटायरमेंट ले सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें कुछ महीने पहले ही बताया गया था कि स्टाइल्स WrestleMania 42 से पहले रिटायरमेंट लेने वाले हैं. Royal Rumble इसके विकल्पों में से एक है. इसका मतलब साफ है कि Royal Rumble में वो बड़ा कदम अपने करियर को लेकर उठा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 Royal Rumble मैच में Roman Reigns उड़ाएंगे गर्दा! इन 3 कारणों से पहले नंबर पर Triple H दे सकते हैं एंट्री

WWE Royal Rumble 2026 में एजे स्टाइल्स का होगा बड़ा मैच

एजे स्टाइल्स की राइवलरी मौजूदा समय में एजे स्टाइल्स के साछ चल रही है. दोनों के बीच कुछ हफ्ते पहले Raw में मैच हुआ था. वहां पर गुंथर ने चीटिंग से जीत हासिल की थी. अब दोनों के बीच Royal Rumble 2026 में भी मैच होने वाला है. अगर वहां पर स्टाइल्स की हार होती है, तो फिर उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ेगा. मुकाबले में बड़ी शर्त इस बार रखी गई है. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. देखना होगा कि स्टाइल्स मैच में जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ