CM Punk: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में सीएम पंक ने फिन बैलर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. पंक 2026 की शुरुआत में ही दो बार टाइटल दांव पर लगा चुके हैं. अब WWE Royal Rumble 2026 की बारी है. उम्मीद के मुताबिक वहां पर भी पंक अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे. सवाल है कि पंक को अगली चुनौती कौन दे सकता है. कई नामों को लेकर अफवाहें सामने आ रही हैं. यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Royal Rumble 2026 में पंक को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
5 जनवरी 2026 को हुए WWE के एपिसोड में सीएम पंक ने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर टाइटल रिटेन किया था. पिछले हफ्ते एडम पीयर्स ने ब्रेकर को सस्पेंड कर दिया था. अगले हफ्ते उनकी वापसी होने वाली है. ब्रेकर एक बार फिर चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं. अगले हफ्ते वो पंक को Royal Rumble 2026 में मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. दोनों के बीच एक बार फिर खतरनाक मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE में 1300 से ज्यादा मैच लड़ने वाला दिग्गज बना विलेन, साथी को धोखा देकर टाइटल मैच में हराया
रोमन रेंस
सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से अभी तक टीवी पर रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Royal Rumble 2026 के लिए रेंस को भी एडवर्टाइज किया गया है. रोमन भी टाइटल की कतार में खड़े हैं. उन्होंने दोबारा चैंपियन बनने के संकेत दिए थे. रोमन भी अगले हफ्ते वापसी कर पंक को टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. दोनों की राइवलरी जबरदस्त हो सकती है.
ऑस्टिन थ्योरी
ऑस्टिन थ्योरी ने सर्वाइवर सीरीज 2025 से ही सीएम पंक को परेशान किया है. वहां पर हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में थ्योरी ब्लैड हुड पहनकर आए थे. उन्होंने पंक को स्टॉम्प लगाया था. इसके बाद भी पंक की हालत कई बार थ्योरी खराब कर चुके हैं. हो सकता है कि इस बार पंक के खिलाफ थ्योरी को मौका मिल जाए. पॉल हेमन इस बात को आगे रखकर ऑस्टिन को मौका दे सकते हैं. उनका पंक के साथ Royal Rumble 2026 में मैच हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में बड़े मैच में AJ Styles का दांव पर लगा करियर, Gunther कर सकते हैं रिटायर
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines