WWE में काम कर रहे Brock Lesnar सहित 3 दिग्गज जिनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

WWE में मौजूदा समय में कई ऐसे रेसलर्स हैं जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द ये सभी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं. इनमें से कुछ का अब वर्ल्ड चैंपियन बनना काफी मुश्किल है.

WWE

इन WWE दिग्गजों को शायद नहीं मिलेगा मौका

WWE Legends: WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनना आसान काम नहीं है. जिसे भी टाइटल दिया जाता है, उसके ऊपर कंपनी के बिजनेस आगे ले जाने का दारोमदार होता है. बहुत कम ऐसे रेसलर्स हैं, जो ये कारनामा कर पाए हैं. कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें चैंपियनशिप की जरूरत नहीं होती है. इनका नाम ही फैंस के बीच में काफी होता है. यहां हम मौजूदा समय में कंपनी में काम कर रहे तीन दिग्गजों की बात करेंगे जिनका अब वर्ल्ड चैंपियन बनना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 48 साल के हैं और बहुत जल्द वो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे. लैसनर एक ऐसे शख्स हैं जिनका अब WWE चैंपियन बनना मुश्किल है. इसकी एक मुख्य वजह है कि लैसनर का नाम ही काफी है. ट्रिपल एच उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाकर टाइम खराब करेंगे. लैसनर से अच्छा अगर किसी अन्य युवा रेसलर पर निवेश किया जाए, तो कंपनी का इसे अच्छा कदम माना जाएगा. दूसरी बात ये है कि लैसनर लगातार एक्टिव नहीं रहते हैं. वो बड़े मौकों पर ही नज़र आते हैं. इस वजह से ही उनके चैंपियन बनने का कोई मतलब नहीं है.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स ने कह दिया है कि वो 2026 में रिटायर हो जाएंगे. ट्रिपल एच अब उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाकर क्या करेंगे. हां, उनके रिटायरमेंट को खास बनाया जा सकता है. उनके बड़े मुकाबले हो सकते हैं. मौजूदा समय में स्टाइल्स टैग टीम चैंपियन भी हैं. स्टाइल्स का वर्ल्ड चैंपियन बनना भी अब बहुत मुश्किल है. कंपनी के इस कदम को फैंस भी पसंद नहीं करेंगे. स्टाइल्स को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर किसी को फायदा भी नहीं होने वाला है.

विज्ञापन

रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो भी 51 साल के हो चुके हैं. WWE में उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. कुछ साल पहले कंपनी ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर दिया था. मिस्टीरियो को भी अब वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बारे में नहीं सोचा जाएगा. ट्रिपल एच शायद ही ये गलती करेंगे. मिस्टीरियो अगर चैंपियन बनते भी हैं, तो फैंस उत्साहित नहीं होंगे. रिंग में उनका नाम ही काफी है. मिस्टीरियो बहुत जल्द रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ