3 तरीके जिनसे 2026 में WWE द्वारा Roman Reigns को नया वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है

WWE ने 2025 में रोमन रेंस को वर्ल्ड टाइटल पिक्चर से दूर रखा. 2026 में रेंस चैंपियन बन सकते हैं. उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए हैं. कुछ तरीकों से रेंस ये कारनामा कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

क्या 2026 में रोमन रेंस बनेंगे चैंपियन?

Roman Reigns: 2025 में WWE में रोमन रेंस का काम कुछ खास नहीं रहा. सात ही मुकाबलों का वो हिस्सा बने. बुरी बात ये है कि उन्हें 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. ब्रॉन्सन रीड और सैथ रॉलिंस ने तो उन्हें पिन भी किया. रोमन को टाइटल पिक्चर से भी दूर रखा गया. रेंस की नजरें अब 2026 को शानदार बनाने पर होंगी. उन्होंने संकेत दिए हैं कि वो चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. यहां हम आपको तीन तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे 2026 में कंपनी द्वारा रेंस को नया वर्ल्ड चैंपियन बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble मैच जीतकर

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो में होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें रहती हैं. जो भी मुकाबले में जीत दर्ज करता है, उसे सीधे रेसलमेनिया में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलता है. रेंस रंबल मैच में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रोमन अगर जीत दर्ज करते हैं, तो वो रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. ये सबसे बढ़िया और आसान तरीका होगा.

विज्ञापन

रीमैच की मांग कर

रेसलमेनिया 41 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ हार गए थे. कोडी ने उनके 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया. रोमन को इसके बाद कभी रीमैच नहीं मिला. 2026 में रोमन रीमैच की मांग कर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ सकते हैं. इस तरीके से वो दोबारा टाइटल अपने नाम करने में सक्षम रहेंगे.

विज्ञापन

एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर

एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतने वाले स्टार को भी रेसलमेनिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच मिलता है. रोमन रेंस लंबे समय से इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बने हैं. 2026 में रेंस बड़ा कारनामा कर सकते हैं. वो चैंबर मैच जीतकर किसी वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. इस तरीके से भी रोमन चैंपियन बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. ये तरीका भी उनके लिए बहुत आसान होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ