हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

3 फेमस सुपरस्टार्स जो 2026 के पहले WWE SmackDown के एपिसोड में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी मजेदार होगा. साल के पहले सबसे बड़े शो में ट्रिपल एच फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. कुछ स्टार्स ब्लू ब्रांड के शो में वापसी कर दर्शकों को खुश कर सकते हैं.

विज्ञापन
इन WWE स्टार्स की हो सकती है वापसी

WWE SmackDown Returns: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड तगड़ा होने वाला है. ये साल 2026 का पहला लाइव शो होगा. कंपनी इसे जरूर बड़ा बनाना चाहेगी. WWE ने पहले ही बड़े मैचों का ऐलान कर दिया था. सबसे बड़ी बात है कि एपिसोड अब तीन घंटे लाइव आएगा. इसका मतलब है कि एक्शन में कोई कमी देखने को नहीं मिलेगी. ट्रिपल एच ने सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. यहां हम तीन फेमस स्टार्स की बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आकर तबाही मचा सकते हैं.

टिफनी स्ट्रेटन

टिफनी स्ट्रेटन के लिए 2025 बढ़िया साबित हुआ है. शुरुआत में उन्होंने विमेंस चैंपियनशिप हासिल की. 300 से ज्यादा दिन तक वो चैंपियन रही थीं. 1 नवंबर को जेड कार्गिल ने उनके टाइटल रन का अंत किया था. इसके बाद से टिफनी टीवी पर नज़र नहीं आई हैं. SmackDown के आगामी एपिसोड में वो वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकती हैं. साथ ही साथ उनकी किसी रेसलर के साथ नई फ्यूड भी शुरू हो सकती है.

ये भी पढ़ें:-2026 के पहले WWE SmackDown में क्या-क्या होगा? एंबुलेंस मैच में फेमस स्टार्स मचाएंगे तबाही

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

3 अक्टूबर 2025 को हुए SmackDown के एपिसोड में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स को ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने हराया था. इसके बाद से अभी तक ऑर्टन टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. सभी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. 2025 उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. 2026 को वो शानदार बनाना चाहेंगे. ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में ऑर्टन वापस आकर दर्शकों को खुश कर सकते हैं. ऑर्टन का इस बार नया कैरेक्टर भी देखने को मिल सकता है.

जेकब फाटू

अक्टूबर 2025 से जेकब फाटू भी टीवी से गायब चल रहे हैं. SmackDown के एक एपिसोड में बैकस्टेज किसी ने उनके ऊपर हमला कर दिया था. उस रहस्यमयी रेसलर का पता अभी तक नहीं चल पाया है. फाटू के बाहर जाने की वजह भी पता नहीं है. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि फाटू अब वापसी के लिए तैयार हैं. SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में फाटू एंट्री कर अपना खूंखार अंदाज दिखा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-भारत में बदल गई WWE SmackDown की टाइमिंग, जानिए कब, कहां और कैसे देखें LIVE?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola