SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. Survivor Series के लिहाज से यह शो काफी महत्वपूर्ण था. वहां पर वॉरगेम्स मैचों का बिल्डअप देखने को मिला. फैंस ने अपने चहेते स्टार्स को खूब चीयर किया. शो में कुछ कहानियों को आगे बढ़ाया गया और बड़े संकेत भी दिए गए. प्रशंसकों ने अब आगे होने वाले शोज की चर्चा शुरू कर दी है. खैर इस आर्टिकल में हम आपको तीन बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे जो WWE ने SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई.
WWE Survivor Series 2025 में जे उसो का विलेन बनना लगभग तय
Survivor Series 2025 में होने वाले वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम का हिस्सा जे उसो भी हैं. पंक, जे, जिमी और कोडी रोड्स का सामना द विज़न ग्रुप से होगा. पंक की टीम में रोमन रेंस अगले हफ्ते शामिल हो सकते हैं. SmackDown के बैकस्टेज में जिमी ने कोडी और जे को बताया कि वह वॉरगेम्स मैच का हिस्सा हैं और उन्होंने पंक से बात कर ली है. इस पर रोड्स खुश हुए लेकिन जे का रिएक्शन हैरानी वाला था. वैसे भी पिछले कुछ महीनों से जे और जिमी के बीच तनाव चल रहा है. कंपनी ने जे की हरकतों से इशारों में बता दिया है कि Survivor Series 2025 में जे हील बनने वाले हैं.
जेड कार्गिल का अगला विरोधी कौन होगा?
हाल ही में जेड कार्गिल ने टिफनी स्ट्रेटन को हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की. इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में बी-फैब के साथ उनका नॉन-टाइटल मैच हुआ. कार्गिल ने मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की. इसके बाद मीचीन के साथ कार्गिल का आमन-सामना हुआ. जेड ने मीचीन को धक्का दिया और वहां से चली गईं. ऐसा लगता है कि कार्गिल को अब विमेंस चैंपियनशिप के लिए मीचीन चुनौती देंगी.
WWE विमेंस वॉरगेम्स मैच को रोमांचक बनाना चाहता है
SmackDown की शुरुआत में रिया रिप्ली और इयो स्काई आए. इसके बाद एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर ने भी कदम रखा. एलेक्सा ने कहा कि वह विमेंस वॉरगेम्स मैच में रिया और इयो का साथ देने के लिए तैयार हैं. फ्लेयर ने इसके लिए मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह रिप्ली को पसंद नहीं करती हैं और ना ही उनके ऊपर भरोसा करती हैं. फ्लेयर इसके बाद वहां से चली गईं. WWE ने विमेंस वॉरगेम्स मैच को और ज्यादा मजेदार बनाने की ठान ली है. इस वजह से ही फ्लेयर वाला एंगल अलग से जोड़ दिया है.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज The Undertaker ने John Cena को लेकर किया धमाकेदार ऐलान, दोनों साथ में महफिल लूटने को हुए तैयार
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines